सपने में मछली देखना - Sapne Me Machli Dekhna - Sapne Dekhna - All Dream Meaning.

Breaking

शुक्रवार, 12 मार्च 2021

सपने में मछली देखना - Sapne Me Machli Dekhna

नमस्कार दोस्तों अगर आपने अपने सपने में मछली देखा है, तो आपके मन में स्वाभाविक यह प्रश्न उठ रहा होगा की Sapne Me Machli Dekhna आपके जीवन में किस प्रकार से प्रभाव डालेगा? सपने में मछली देखना शुभ फल देगा या अशुभ आइये विस्तार से जानते हैं। 

sapne me machli dekhna
sapne me machli dekhna

सपने में मछली देखना - (sapne me machli  dekhna)

अगर आप सपने में मछली देखते हैं तो इसका मतलब है कि निकट भविष्य में आपको ढेर सारी कामयाबियां मिलने वाली है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मछली दिखाई देना आपके अंदर देवीयभाव को जागृत करती है और यह सकारात्मक शक्तियों को एकत्रित करती है। अतः Sapne me machli dekhna यह संकेत देता है कि आपके सारे सपने पूरे होने वाले हैं, और मां लक्ष्मी की कृपा से आपके ऊपर पैसों की बारिश होने वाली है।

साफ शब्दों में कहूं तो आप अमीर होने वाले हैं। इस सपने को वास्तविक जीवन से अगर जोड़कर देखें तो अगर आप घर से किसी काम के लिए निकलते हैं और रास्ते में आपको मछली बेचते हुए लोग दिख जाए या किसी भी कारण से आपने मछली देख लिया तो यह माना जाता है कि आपका जतरा बन गया अर्थात आप जिस काम के लिए जा रहे हैं वह काम आपका हो जाएगा। 

सपने में मछली को अलग-अलग प्रकार से देखना 

  • सपने में जीवित मछली देखना

अगर आप सपने में जीवित मछली को किसी नदी तालाब या एक्वेरियम में तैरते हुए देखते हैं तो यह सपना आपको हमेशा शुभ फल देगा। क्योंकि सपने में जीवित मछली को देखना जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है और सफलता शिखर चूमती है। 

  • सपने में मरी हुई मछली देखना

अगर आप सपने में मरी हुई मछली देखते हैं तो यह सपना आपके जीवन में संघर्ष आने का संकेत देता है। अर्थात अगर आप कुछ नया करने वाले थे या कुछ ऐसा काम जो आपका होने वाला था वह रख सकता है। अर्थात सपने में मरी हुई मछली देखना आपकी तरक्की में क्षणिक परेशानी पैदा कर सकता है। 

  • सपने में मछली पकड़ना

अगर आप सपने में खुद को देखते हैं कि आप किसी नदी, तालाब या एक्वेरियम में मछली पकड़ रहे हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत दे रहा है अगर आपने सपने में मछली को पकड़ लिया है तो यह संकेत देता है की आप अपने वास्तविक जीवन में जिस भी लक्ष्य को पाने की कोशिश कर रहे हैं, उसे आप जल्द ही प्राप्त कर लेंगे। 

  • सपने में बड़ी मछली देखना

सपने में बड़ी मछली देखना आकस्मिक धन लाभ का संकेत देता है, अर्थात सपने में बड़ी मछली देखना आपके जीवन में बड़ा बदलाव या अवसर पैदा कर सकता है, जो आपको आकस्मिक धन लाभ करा कर देगा।

जरुरी जानकारी 


दोस्तों ज्योतिष शास्त्र में मछली को लक्ष्मी माता का प्रतीक माना गया है। क्योंकि माता लक्ष्मी धन की देवी है इसलिए माना जाता है कि सपने में मछली देखना जीवन में उन्नति लाता है और धन की वृद्धि करता है। हालांकि सपनों का सही अर्थ व्यक्ति की स्थिति और उनकी भावना पर निर्भर करती है - जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। 

दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ साझा जरूर करें। और ऐसे ही सपनों का अर्थ जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.sapnedekhna.com पर विजिट करते रहें। 

आप लगातार अपने सपने में क्या देखते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ताकि अगले पोस्ट में हम आपके सपनों का अर्थ आपको बता सकें। 


सपने में मछली देखने से संबंधित विडियो देखिये: विडियो निचे है प्ले करें । 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box.