सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna ko dekhna.

सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna ko dekhna.


सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna ko dekhna.
sapne main Bhagwan Shri Krishna ko dekhna



To see Lord Krishna in a dream - सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना गया है अगर आप सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देखते हैं तो घर में खुशियां आती है परिवार में मिठास उत्पन्न होता है। आपके जो भी शत्रु है उसका नाश हो जाता है। सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देखने से राजयोग बनता है अर्थात अगर आप राजनीतिक में जाना चाहते हैं तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिल सकती है। 

जो भी व्यक्ति सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देख लेता है उनको यह समझ लेना चाहिए कि भगवान श्री कृष्ण का हाथ उनके ऊपर है और अगर किसी को भगवान श्री कृष्ण का साथ मिल जाए तो फिर उनका कोई भी बाल भी बांका नहीं कर सकता । महाभारत का उदाहरण आप ले सकते हैं। जहां एक तरफ कौरवों के पास भगवान श्री कृष्ण की चतुरंगी सेना थी।

वहीं दूसरी और पांडवों के साथ केवल भगवान श्री कृष्ण अकेले थे और जीत आखिर में पांडवों की हुई। अर्थात आप जिस भी क्षेत्र में जो भी कार्य करते हैं आपको उस क्षेत्र में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी अगर आप सपने में भगवान श्रीकृष्ण को देख लेते हैं तो।
आपको खुश होना चाहिए।

सपने में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को साथ में देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna aur Radha Rani ko sath main dekhna.


Seeing Lord Shri Krishna and Radha Rani together in the dream - स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को साथ में देखना बहुत ही शुभ माना गया है। अगर कोई अविवाहित लड़का या अविवाहित लड़की सपने में भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को साथ में देखता है। तो चाहे लड़का देखे या लड़की दोनों को समान फल मिलता है। और इस प्रकार के सपने देखने पर अविवाहित लड़का या लड़की का शीघ्र ही शादी लग जाता है। या फिर प्रेम संबंध बनते हैं। और दोनों के जीवन में अपार प्रेम होता है। दोनों एक दूसरे के लिए जीने मरने को हमेशा तैयार रहते हैं। 

वहीं दूसरी और अगर कोई विवाहित पुरुष या महिला सपने में भगवान श्री कृष्ण और माता राधा रानी को साथ में देखते हैं। तो उनके जीवन में पारिवारिक सुख बढ़ जाता है। पति पत्नी के बीच कोई भी विवाद हो किसी भी प्रकार का झगड़ा झंझट हो सारा सुलझ जाता है। और फिर से दोनों अपने प्रेम बंधन में बंध जाते हैं। घर में सुख शांति बना रहता है। अगर कोई विवाहित महिला या पुरुष पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखता हो तो उनकी इच्छा अवश्य पूरी होती है। 

वहीं अगर कोई सामान्य व्यक्ति सपने में भगवान श्री कृष्ण और माता राधा रानी को साथ में देखते हैं। तो उनके जीवन में अपार खुशियां आती है। धन आगमन के संयोग बनते हैं। शत्रु परास्त होते हैं और हर क्षेत्र में विजय मिलता है सफलता मिलती है।


सपने में भगवान श्री कृष्ण को बाल रूप में देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna ko Bal roop main dekhna.


To see Lord Shri Krishna in a child form in a dream - स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान श्री कृष्ण को बाल रूप में देखना घर में नया मेहमान आने का संकेत देता है। यदि कोई गर्भवती महिला सपने में भगवान श्रीकृष्ण को बाल रूप में देखती है। जिसमें भगवान श्री कृष्णा एक छोटे बच्चे की तरह दिखे। मुस्कुराता हुआ नटखट सा माखन खाता हुआ या किसी भी तरह आपको सपने में भगवान श्रीकृष्ण बच्चे के रूप में दिखाई दे जाए तो समझ लेना चाहिए कि जल्द ही आपको एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हो सकती है जो भगवान श्री कृष्ण की तरह नटखट और तेजस्वी होगा। 

सपने में भगवान श्री कृष्ण को मटकी फोड़ते हुए देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna ko matki fodte hue dekhna.


To see Lord Krishna bursting into a dream - सपने में भगवान श्री कृष्ण को मटकी फोड़ते हुए देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ फलदाई माना गया है। अगर आप सपने में भगवान श्री कृष्ण को मटकी फोड़ते हुए देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी भी कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार हैं। आपके जीवन में कितना भी कठिन से कठिन परेशानी क्यों ना आ जाए आप उस परेशानी से निकलने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे और आप बहुत ही आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। 

आपको बहुत ही जल्द सफलता मिलने वाली है आप किसी भी क्षेत्र में कुछ भी कर रहे हों अगर आप एक विद्यार्थी हो तो आपकी जल्द ही जॉब लग सकती है अगर आप किसी भी कार्य के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको निश्चित ही उस कार्य में सफलता मिलेगी। सपने में भगवान श्री कृष्ण को मटकी फोड़ते हुए देखना घर में खुशियां लाती है और जीवन खुशहाल बना जाती है।

सपने में भगवान श्री कृष्ण का फोटो देखना शुभ या अशुभ  - sapne main Bhagwan Shri Krishna ka photo dekhna Shubh ya ashubh.


Seeing photo of Lord Krishna in a dream - सपने में भगवान श्री कृष्ण का फोटो देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार मान सम्मान में वृद्धि कराता है। घर में खुशियां लाता है। और यह सब तभी संभव है जब आपके पास ढेर सारा धन हो अर्थात सपने में भगवान श्री कृष्ण का फोटो देखना घर में ढेर सारा धन लाता है धन किसी भी प्रकार से आ सकता है। 

समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता है। आप कुछ ऐसा कार्य कर जाते हैं जिससे लोग अचंभित रह जाते हैं। आपके माता-पिता का मान सम्मान गांव समाज में बढ़ता है। और आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलता है। वह भी इतनी आसानी से कि लोग देखते रह जाते हैं। इसलिए सपने में भगवान श्री कृष्ण का फोटो देखना बहुत ही शुभ फल प्रदान करता है।


सपने में भगवान श्री कृष्ण को माखन खाते देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna ko Makhan khate dekhna.


To see Lord Krishna eating Makhan in the dream - सपने में भगवान श्री कृष्ण को माखन खाते देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ फल देने वाला सपना माना गया है। अगर आप सपने में देखते हैं कि भगवान श्री कृष्ण अपने बाल रूप में मटकी से माखन निकाल कर खा रहे हैं। और आप उनको यह माखन खाते हुए देख मुस्कुरा रहे हैं। यह सपना आपको ढेर सारी खुशियां देने वाली है। 

ऐसा सपना देखने पर आपकी जो भी इच्छा रहती है वह जरूर पूरी होती है अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई भी इच्छा है जो बहुत दिनों से पूरी नहीं हुई है।आप भगवान श्री कृष्ण से कुछ मांगना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ समय है आपको अपने नजदीक किसी भी मंदिर में जाना चाहिए जहां भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति या प्रतिमा लगी हो और वहां जाकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करें और जो भी आपके मन में हो जो भी इच्छा आपके मन में हो वह भगवान श्री कृष्ण से कह दें आपकी इच्छा निश्चित रूप से पूरी होगी।

सपने में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna ki Murti dekhna. 

Seeing the idol of Lord Shri Krishna in the dream - सपने में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति देखना बहुत ही शुभ माना गया है अगर आप सपने में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि भगवान श्रीकृष्ण आपसे मिलना चाहते हैं। और आपकी जो भी मनोकामना हो जो भी आपकी इच्छा हो उसकी पूर्ति करना चाहते हैं। और इसके लिए आपको अपने नजदीक जो भी भगवान श्री कृष्ण का मंदिर दिखे वहां जाकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए और जो भी आपके मन में इच्छा हो वह भगवान श्री कृष्ण से कह देना चाहिए आपकी इच्छा निश्चित रूप से पूरी होगी भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद आपके ऊपर बना हुआ है। 

सपने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna ki Puja karte dekhna.


To see Lord Krishna worshiped in a dream  - स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते देखना बहुत ही शुभ माना गया है अगर आप सपने में देखते हैं कि आप भगवान श्री कृष्ण कि पूजा कर रहे हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ है आपको आध्यात्मिकता से जोड़ता है। आपके मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न करता है और जो भी नकारात्मक विचार आपके अंदर है उसका नाश करता है और आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाता है। यह सपना आपको एक सफल इंसान बना कर ही छोड़ेगी। 

अगर आप सपने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हुए देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप अंदर से पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं आपका मन मस्तिष्क स्वच्छ हो चुका है। तभी आप इस तरह के सपने देख सकते हैं। ऐसा सपना देखने पर आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती है अचानक आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। और व्यक्ति को अपार खुशियां मिलता है। पारिवारिक सुख भोगता है। और मन हमेशा प्रफुल्लित रहता है। इस तरह के सपने देखने पर व्यक्ति को भगवान श्री कृष्ण का मंदिर जाकर उनकी पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए।

सपने में राधा कृष्ण की मूर्ति देखना शुभ या अशुभ - sapne main Radha Krishna ki Murti dekhna Shubh ya ashubh.


Seeing the idol of Radha Krishna in the dream - स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में राधा कृष्ण की मूर्ति देखना प्रेमी जोड़ियों के लिए बहुत ही शुभ सपना माना गया है अगर आप किसी से प्रेम करते हैं चाहे आप लड़का हो या लड़की हो आप सपने में राधा कृष्ण की मूर्ति देख लेते हैं। तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ फलदाई है। आप दोनों का प्रेम भगवान श्री कृष्ण और माता राधा रानी की तरह अटूट होगा। आप दोनों के जीवन में इतनी खुशियां आएंगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। 

बस यह समझ लीजिए कि आप दोनों की जोड़ी भगवान की बनाई हुई है। जो कभी नहीं टूटेगी। बस एक दूसरे के प्रति विश्वास हमेशा बनाए रखें। कोई भी मन में शंका हो एक दूसरे के प्रति तो एक दूसरे से जरूर कहें इससे सारे गिले शिकवे खत्म हो जाएंगे। और आप दोनों का जीवन हमेशा सुखमय बना रहेगा।

शादीशुदा व्यक्ति अगर सपने में राधा कृष्ण की मूर्ति देखता है तो उनके जीवन में भी ढेर सारी खुशियां आती है अगर पति पत्नी के बीच कोई मनमुटाव चल रहा हो तो वह शीघ्र दूर हो जाता है और फिर से प्रेम संबंध बन जाते हैं।

सपने में राधा कृष्ण का मंदिर देखना - sapne main Radha Krishna ka mandir dekhna.


Seeing Radha Krishna's temple in the dream - सपने में राधा कृष्ण का मंदिर देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना गया है। अगर आप सपने में भगवान श्री कृष्ण और माता राधा रानी का मंदिर देखते हैं तो यह सपना आपको ढेर सारी खुशियां देती है ऐसा सपना देखने पर आपको समझ जाना चाहिए कि भगवान श्री कृष्ण और माता राधा रानी आपकी भक्ति से बहुत प्रसन्न है बहुत ज्यादा खुश हैं आपकी हर मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं इसके लिए आपको भगवान श्री कृष्ण और माता राधा रानी का मंदिर जाना होगा और वहां जाकर पूजा-अर्चना करनी होगी और जो भी आपकी इच्छा है वह इच्छा आपको उनके सामने प्रकट करनी होगी। 


सपने में भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी देखना - sapne main Bhagwan Shri Krishna ki bansuri dekhna.


To see Lord Shri Krishna's flute in a dreamसपने में भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना गया है अगर आप सपने में भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी देखते हैं। तो यह सपना आपको हर प्रकार से कष्ट से मुक्त करता है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है तो आपकी वह बीमारी शीघ्र ही समाप्त हो जाएगी और आप स्वस्थ हो जाएंगे। 

भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी देखना आपके हर प्रकार के कष्ट हर लेता है। अगर आप सपने में बांसुरी देखते हैं और सुबह उठते ही आपको ऐसा अनुभव होता है कि आपने भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी देखी है तो यह सपना आपको ढेर सारी खुशियां देती है अगर आप सपने में बांसुरी की धुन सुनते हैं तो यह भी सपना आपको हर प्रकार की बाधाओं से मुक्त कर देती है। और आपको परम आनंद देती है। 

सपने में भगवान श्रीकृष्ण को गुस्से में देखना - sapne mainn Bhagwan Shri Krishna ko gusse main dekhna.


Angry to see Lord Krishna in a dream - सपने में भगवान श्रीकृष्ण को गुस्से में क्रोधित देखना शुभ नहीं माना गया है।अगर आप सपने में भगवान श्रीकृष्ण को बहुत ज्यादा क्रोधित देखते हैं तो यह सपना आपके लिए एक संकेत है कि आपने अपने जीवन में कोई बड़ी गलती की है। आपने कुछ ऐसा कार्य किया है जिससे भगवान श्री कृष्ण आपसे क्रोधित है। और वह अपना क्रोध आपके सपने में आकर दिखा रहे हैं। वह आपको चेतावनी दे रहे हैं कि अभी भी समय है संभल जाओ। 

आपने जो भी गलती की है अगर आपको पता है तो आप कोशिश करें कि वह गलती सुधार लें या अगर आपको आपकी गलती पता नहीं चल रही है तो आपको आपके नजदीक अगर भगवान श्री कृष्ण और माता राधा रानी का मंदिर  दिखे तो वहां जाकर आपको भगवान श्री कृष्ण और माता राधा रानी से विनती करना चाहिए कि आपने क्या गलती की है यह आपको पता नहीं है। इसलिए भगवान श्री कृष्णा आपको क्षमादान दें। 

और अगर आपको अपनी गलती पता है तो उसके लिए भी आपको मंदिर जाकर क्षमा याचना जरूर करनी चाहिए और भगवान श्री कृष्ण से निवेदन करना चाहिए कि आगे से यह गलती दोबारा नहीं होगी तभी इस सपने का बुरा प्रभाव टल सकता है। नहीं तो आप को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इस प्रकार के सपने देखने पर आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए।


Previous Post
Next Post
Related Posts