सपने में अपने गुरु महाराज को देखना - sapne main apne guru maharaj ko dekhna

सपने में अपने गुरु महाराज को देखना - sapne main apne guru maharaj ko dekhna

सपने में अपने गुरु महाराज को देखना - sapne main apne guru maharaj ko dekhna
sapne main apne guru maharaj ko dekhna


सपने में अपने गुरु महाराज को देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना गया है। सबसे पहले मैं आप लोगों को क्लियर कर दूं कि गुरु किसे कहते हैं। गुरु आपके लिए वह इंसान होगा जिसे आप अपना आदर्श मानते हो। जिनकी बातों को आप हमेशा मानते हो उसके कहे अनुसार आप कार्य करते हो और आपको उस कार्य में सफलता मिलती है। सतयुग में गुरु उस व्यक्ति को कहते थे जो बच्चों को शिक्षा देते थे।


इसे भी देखें -



 जैसे रामायण में लव और कुश को ज्ञान देने वाले गुरु वाल्मीकि थे। इसी प्रकार हम सभी के जीवन में अनेक गुरु आते हैं। जैसे हम स्कूल जाते हैं तो इस स्कूल में सबसे पहले हमें कक्षा 1 से 5 तक के गुरु मिलते हैं फिर उच्च क्लास में जाते हैं तो गुरु चेंज हो जाते हैं। लेकिन इन गुरुओं के साथ-साथ अगर आप किसी एक व्यक्ति को जो आध्यात्मिक से जुड़ा हो जो हमेशा सत्य बोलता हो जो ईश्वर को दिन रात याद करता हो ईश्वर के सिवा उसके जीवन में कुछ ना हो ऐसे गुरु को आप अपना गुरु महाराज मानते हैं। 

ऐसे गुरु हमेशा सत्संग सभाओं में मिलते हैं। तो अगर आप ऐसे गुरु को सपने में देखते हैं तो इस प्रकार के सपने बहुत ही शुभ फल देता है। सपने में अपने गुरु जी को देखना व्यक्ति को ज्ञान, धन, धान्य, वैभव प्रदान करता है। और घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। ऐसे गुरु को आध्यात्मिक गुरु कहते हैं। इसलिए सपने में आध्यात्मिक गुरु को देखना आपको अनेक प्रकार से लाभ दिलाता है। अगर आप सपने में गुरु माता को देख लेते हैं। तो सपने में गुरु माता को देखना भी बहुत ही शुभ माना गया है 


अगर आप सपने में गुरु माता को देख लेते हैं तो आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती है नौकरी, व्यापार और आपके कार्यक्षेत्र में शीघ्र बदलाव देखने को मिल जाता है। सपने में गुरु माता को देखना बहुत ही शुभ माना गया है। इस पोस्ट में हमने (सपने में गुरु देखना,सपने में गुरु जी को देखना,सपने में अपने गुरु को देखना,सपने में गुरु महाराज को देखना,सपने में गुरु को देखना क्या होता है,सपने में गुरु को देखना) जैसे आपके सभी अलग-अलग माध्ययम से पूछे गए एक ही टॉपिक को विस्तार से बताया है।

हिंदू धर्म में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है। कहते हैं हमारे गुरु महाराज ही इस मृत्युलोक से हम लोगों को अंतिम समय में भवसागर पार कराते हैं। किसी के भी जीवन में सबसे पहला गुरु उसकी माता और उनके पिता श्री होते हैं उसके बाद ही कोई सद्गुरु आपके गुरु का स्थान ले सकता है। 

बहुत सारे लोग मृत्यु उपरांत भवसागर पार करने हेतु आत्मा की शांति के लिए सद्गुरु को ढूंढते हैं लेकिन इस कलयुग में सद्गुरु मिलना बहुत ही मुश्किल है बहुत सारे ऐसे सद्गुरु है जो ढोंगी है ढोंग रचते हैं और लोगों को फंसा कर उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं ऐसे ढोंगी बाबाओं से व्यक्ति को बचकर रहना चाहिए।

एक सच्चे और अच्छे गुरु के शरण में ही व्यक्ति को जाना चाहिए। लेकिन जब बात सपने में गुरु के दर्शन के हो तो वहां हमेशा सच्चे गुरु के ही दर्शन होते हैं। जो व्यक्ति के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आता है और व्यक्ति को आध्यात्मिकता की ओर लेकर जाता है। जिससे उस व्यक्ति के जीवन में सभी देवी देवताओं की कृपा आनी शुरू हो जाती है। और व्यक्ति हर क्षेत्र में उन्नति करता है।

सपने में गुरु से आशीर्वाद लेना या सपने में गुरु के चरण स्पर्श करना।


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गुरु से आशीर्वाद लेना बहुत ही शुभ माना गया है अगर आप सपने में देखते हैं कि आप गुरुजी के चरण स्पर्श कर रहे हैं और गुरु जी आपके सिर पर हाथ रखकर आपको आशीर्वाद दे रहे हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला है। भगवान शिव शंकर को आदि गुरु कहा गया है। वे गुरुओं के गुरु है। इसलिए अगर आप सपने में गुरु के चरण स्पर्श करते हैं तो यह मान लें कि आपने भगवान भोलेनाथ आदि गुरु के चरण स्पर्श किए हैं। और उनका आशीर्वाद मिलना कितना शुभ होता है यह आपको भी पता होगा। 

सपने में गुरु से आशीर्वाद लेने पर व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलता है। जो व्यक्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हो उनकी यह इच्छा शीघ्र पूरी होती है। किसी भी प्रकार की बाधा व्यक्ति के जीवन में उसके मार्ग नहीं रोक पाते हैं। और व्यक्ति हमेशा तरक्की करते रहता है।

सपने में गुरु के चरण स्पर्श करना बहुत ही कल्याणकारी स्वप्न है ऐसे सपने देखने पर व्यक्ति का झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक चीजों के प्रति बढ़ जाता है। और उनके सफलता के मार्ग में जो भी अड़चनें थी वह सारे अपने आप हटने लगते हैं। व्यक्ति के जीवन से अज्ञानता दूर होने लगता है और धीरे-धीरे व्यक्ति धनवान होने लगता है। 

सपने में गुरुदेव से प्रसाद लेना


अगर आप सपने में अपने गुरुदेव के दर्शन करते हैं और आप देखते हैं कि आपके गुरुदेव आपको कोई प्रसाद खाने के लिए दे रहे हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ फलदाई है अगर कोई व्यक्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं और उनको सपने में गुरु महाराज का प्रसाद मिल जाता है तो उनको समझ लेना चाहिए कि शीघ्र ही वह संतान प्राप्त करेंगे। उनके जीवन में बच्चों की किलकारियां अब दूर नहीं है। यह गुरुदेव द्वारा दिया गया एक संकेत है कि आपके जीवन में कोई नया मेहमान आने वाला है। 

सपने में साधु संत को देखना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में साधु संत को देखना भी बहुत ही शुभ माना गया है। अगर आप सपने में किसी साधु संत को देखते हैं जो आपके गुरु नहीं है जिसे आप अपना गुरु नहीं मानते हो लेकिन फिर भी आपके सपने में साधु संत दिखाई देते हैं तो यह सपना भी बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा सपना देखने पर व्यक्ति को शीघ्र ही मनवांछित फल प्राप्त होता है। साधु संत गुरु यह लोग विरले ही किसी के सपने में आते हैं बहुत ही कम लोगों के सपने में साधु संत या गुरु महाराज आते हैं ऐसा सपना अगर आपने देखा है तो आपको खुश होना चाहिए। 




Previous Post
Next Post
Related Posts