सपने में भगवान देखने से क्या होता है? - sapne main bhagwan dekhne se kya hota hai

सपने में भगवान देखने से क्या होता है?

सपने में भगवान देखने से क्या होता है? - sapne main bhagwan dekhne se kya hota hai
sapne main bhagwan dekhne se kya hota hai


सपने में भगवान के दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं। आपकी भगवान के प्रति आस्था भी एक कारण हो सकता है। या शायद आपने भगवान से कभी कोई मन्नत मांगी होगी जिसे आपने पूरा नहीं किया तो भी भगवान आपके सपने में आ सकते हैं आपको याद दिलाने के लिए कि आपने अपनी प्रॉमिस पूरी नहीं की है। भगवान सपने में आकर आपको कई प्रकार के संकेत देते हैं आपको आपकी गलती का एहसास कराते हैं उसे सुधारने का आपको मौका देते हैं फिर भी अगर आप नहीं सुधरते हैं तो फिर आप को दंड भी देते हैं। सपने में भगवान को देखने से हमेशा शुभ ही होता है। 

भगवान सपने में क्यों आते हैं?


सपने में भगवान कभी-कभी आपके कार्यों से खुश होकर आ जाते हैं। तो कभी-कभी आपको कोई संकेत देने के लिए आते हैं कि आपके साथ कुछ बुरा या भला होने वाला है। या कभी-कभी आपकी कोई मन्नत पूरी होने के बाद जब आप भगवान से किए गए वादे पूरे नहीं करते हैं तब भगवान आपको याद दिलाने के लिए आते हैं। तो भगवान के सपने में आने के बहुत सारे कारण होते हैं और अधिकतर कारण आपको लाभ ही दिलाते हैं। कभी-कभी तो सपने में भगवान बिना किसी कारण के भी आ जाते हैं। ऐसा होने पर आपको समझ लेना चाहिए कि आपकी आध्यात्मिकता भगवान के प्रति जागृत हो रही है। 

सपने में भगवान को गुस्से में देखने से क्या होता है?


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान को गुस्से में देखना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप सपने में किसी भी भगवान को गुस्से में देख लेते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपने कोई बड़ी गलती की है। जिस कारण से भगवान आप पर क्रोधित है। आपको जल्द ही अपनी गलती को सुधार लेना होगा नहीं तो आपको बहुत बुरा परिणाम भोगना पड़ेगा। 

जिस भी भगवान को आप सपने में गुस्से में देखते हैं। उसके मंदिर जाकर उनसे क्षमा याचना करनी चाहिए उनकी पूजा आराधना करनी चाहिए। अगर आप कोई बुरा कार्य करते हैं तो भी भगवान गुस्से में आ जाते हैं कभी-कभी आप को दंड देने से पहले संकेत दे देते हैं। अगर आपको अपनी गलती का एहसास हो जाता है और आप मंदिर जाकर भगवान से अपनी गलती के लिए क्षमा याचना कर लेते हैं तो आप पर आने वाला संकट टल जाता है।

सपने में भगवान का नाम जपना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान का नाम जपना व्यक्ति को हर प्रकार के पाप दोष से मुक्त कर देता है। अर्थात अगर आप सपने में देखते हैं कि आप किसी भी देवी देवता या किसी भी भगवान का नाम जप रहे हैं। तो यह सपना आपके लिए शुभ संकेत लेकर आता है। आप अंदर से आध्यात्मिक हो रहे हैं। 

आपके अंदर आपके अंतर्मन में भगवान के प्रति अभिरुचि बढ़ रही है। जिसका आपको शुभ परिणाम बहुत जल्द मिल जाएगा। सपने में भगवान का नाम जपना आपको स्वर्ग सुख प्रदान करता है अर्थात मृत्यु उपरांत आप स्वर्ग जा सकते हैं। लेकिन अभी आपको मृत्यु लोक में ही स्वर्ग सुख प्राप्त होगा। इसलिए सपने में भगवान का नाम जपना आपको सदैव अच्छा परिणाम ही देता है।

सपने में भगवान से बात करना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान से बात करना बहुत ही शुभ माना गया है। यूं तो कोई भी व्यक्ति भगवान से सीधी बात नहीं कर सकता है। वास्तविक जीवन में तो किसी ने भी भगवान को नहीं देखा है। लेकिन भगवान तो है। बस हमारी तुच्छ आंखें उन्हें देख नहीं पाती है। भगवान को देखने के लिए दिव्य दृष्टि की जरूरत होती है। जो हम लोगों में नहीं है। इसलिए हम लोग भगवान को नहीं देख पाते हैं। 

लेकिन अगर आप सपने में भगवान से बात करते हैं। तो यह सपना इस बात का संकेत है कि आप हर प्रकार के पाप दोष से मुक्त हो गए हैं। आपके अंदर सकारात्मक शक्ति जागृत हो रही है जिसके प्रभाव से ही आप सपने में भगवान से बात कर पा रहे हैं। कोई भी पापी व्यक्ति कभी भी भगवान से बात नहीं कर सकता। आप भगवान से बात कर पा रहे हैं अर्थात आप पाप मुक्त हो चुके हैं।और जल्द ही इसका आपको एक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा आपके जीवन में बहुत ही जल्द सकारात्मक बदलाव होगा।

सपने में भगवान से कुछ मांगना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान से कुछ मांगना इस बात का संकेत देता है कि आप वास्तविक जीवन में बहुत विचलित हैं। आप अपने आप को बहुत अकेला महसूस कर रहे हैं या आप किसी परेशानी से घिरे हुए हैं। कोई भी कारण हो सकता है चाहे जो भी कारण रहा हो। 

अगर आप सपने में भगवान से कुछ मांग रहे हैं और भगवान आपको वह चीज देने का वादा कर देते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपको वह चीज देर सवेर जरूर मिलेगा। यूं तो भगवान सभी के सपने में नहीं आते हैं। आपके सपने में आए हैं और आप उनसे कुछ मांग लेते हैं तो यह सोने में सुहागा जैसा हो जाता है। अर्थात सपने में भगवान से कुछ मांगना आपकी हर इच्छा की पूर्ति करता है।

सपने में भगवान की फोटो देखना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान की फोटो देखना व्यक्ति की हर इच्छा पूर्ति करता है। अर्थात अगर आप सपने में भगवान की कोई भी फोटो देखते हैं किसी भी भगवान की फोटो देखते हैं जिसके प्रति आपकी श्रद्धा हो तो ऐसा सपना आपको हर प्रकार की बाधा से मुक्त करता है। आपको हर प्रकार का सुख प्रदान करता है। 

धन, धान्य, मान, सम्मान, वैभव में वृद्धि करता है। और आप में एक ऐसी शक्ति जागृत हो जाती है मानो जैसे आप किसी को अगर श्राप दे दो तो वह श्राप उसे लग जाय या आप किसी को दुआ दे दो तो वह दुआ उसे लग जाय। इसलिए सपने में भगवान की फोटो देखना व्यक्ति को हमेशा शुभ फल ही प्रदान करता है।

सपने में भगवान से युद्ध लड़ने का क्या मतलब है?


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान से युद्ध लड़ना आपके अंदर राक्षसीय प्रभाव को दिखाता है। यूं तो भगवान किसी भी अच्छे लोगों पर वार नहीं करते। भगवान हमेशा दुष्ट लोगों का ही नाश करती है। जब अधर्म बढ़ जाता है। तो धर्म की रक्षा के लिए असुरों से भगवान युद्ध करते हैं। तो अगर आपने सपने में भगवान से युद्ध करते हुए खुद को देखा है। तो इसका मतलब है कि आपके अंदर कोई ना कोई बुरी शक्तियां प्रभाव डाल रही है जिसे भगवान आपसे दूर करना चाहते हैं।

 सपने में भगवान से युद्ध करना आपके लिए शुभ संकेत लेकर आता है। इसका मतलब है कि भगवान आप को बचाना चाहते हैं आपके अन्दर छुपी आसुरी शक्तियों से। आपके अंदर जो आसुरी शक्ति जागृत हो गई है उसे भगवान लड़कर आपके शरीर से अलग करना चाहते हैं। आप खुद को आध्यात्मिक बनाकर देवी-देवताओं के प्रति अपनी रूचि जगाकर पूजा पाठ करके अपने अंदर के आसुरी शक्तियों को खुद से मिटा सकते हैं।



Previous Post
Next Post
Related Posts