सपने में खुद को पेशाब करते देखना - sapne main khud ko pesab karte dekhna

सपने में खुद को पेशाब करते देखना - sapne main khud ko pesab karte dekhna


सपने में खुद को पेशाब करते देखना - sapne main khud ko pesab karte dekhna
sapne main khud ko pesab karte dekhna


नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम आप लोगों को बताएंगे कि अगर आप सपने में खुद को पेशाब करते हुए देखते हैं तो उसका आपको क्या फल प्राप्त होता है। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि सपने में आप पेशाब करते हुए खुद को देखते ही क्यों है? क्या इसका आपके शरीर से कोई संबंध है? क्या वास्तविक जीवन से इसका कोई संबंध है?  जी हां दोस्तों सपने में पेशाब करते हुए देखने से आपके वास्तविक जीवन और आपके शरीर से संबंध रहता है।

 कहते हैं ना कि हमारा शरीर हमसे खुद बात नहीं कर पाता है लेकिन वह हमें सपनों के माध्यम से सिग्नल जरूर भेज देता है कि वह चाहता क्या है। इसी प्रकार आप कभी गौर कीजिएगा । अगर आप सपने में पेशाब करते हुए खुद को देखते हैं उसके बाद अगर आपकी नींद खुल जाती है तो आप देखते होंगे कि आपको वास्तव में पेशब लगा था । उसके बाद फिर आप पेसाब करने चले जाते हैं। तो इसका साफ मतलब है कि आपको वास्तव में पेशाब लगा था लेकिन आप तो नींद में थे। तो आप पेशाब करने जाएंगे कैसे तो उस समय आपका बॉडी आपको सपने में पेशाब करने का संकेत भेजता है और उसके बाद आपकी नींद खुल जाती हैं और फिर आप पेशाब करने के लिए चले जाते हैं तो हुआ ना आपके सपने का आपके बॉडी से और आपके वास्तविक जीवन से संबंध। 

अगर आप सपने में खुद को पेशाब करते हुए देखते हैं उसके बाद जब आपकी नींद खुलती है तो फिर आप पेशाब करने के लिए चले जाते हैं तो इस प्रकार के सपने का कोई अर्थ नहीं होता है। केवल वही सपने फल देते हैं जिनका आपके वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं होता है और अचानक वैसे सपने आ जाते हैं तो चलिए विस्तार से जानते हैं नीचे कि कौन से सपने आपको किस प्रकार के फल देते हैं।

सपने में खुद को पेशाब करते देखना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को पेशाब करते देखना एक शुभ स्वप्न माना गया है। अगर आप सपने में पेशाब करते हुए खुद को देखते हैं तो ऐसा सपना धन लाभ कराता है। आपको कुछ ही दिनों में आकस्मिक धन लाभ होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। और मन प्रफुल्लित रहेगा।

सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को पेशाब करते हुए देखना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दूसरे को पेशाब करते हुए देखना भी शुभ फल देता है। सपने में किसी को पेशाब करते देखना या खुद नींद में पेशाब करना किसी भी प्रकार से आप सपने में पेशाब करते हुए देखते हैं तो यह सपना आकस्मिक धन लाभ कराता है और घर में सुख शांति बना रहता है और व्यक्ति हमेशा खुश रहता है।


सपने में भूतिया पत्थर पर पेशाब करना


अगर आप सपने में किसी पत्थर के ऊपर पेशाब करते हैं और बाद में आपको पता चलता है कि जिस पत्थर पर आपने पेशाब किया है वह भूतिया पत्थर था यानी वहां पर कोई भूत रहता था यह सपना आपको काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। घर में कलेश बढ़ जाता है लड़ाई झगड़े मारपीट होने लगता है। घर में सुख शांति सब छीन जाता है । व्यक्ति को अनेक प्रकार की परेशानियां झेलना पड़ता है। इसलिए अगर कभी भी आप सपने में भूतिया पत्थर पर पेशाब करते हुए खुद को देखते हैं। तो आपको अपने इष्ट देवी - देवताओं की लगातार तीन महीने तक पूजा आराधना करते रहना चाहिए जिससे इन सपनों का प्रभाव कम हो सके।

सपने में देवी देवताओं के ऊपर पेशाब करना


अगर आप सपने में किसी देवी-देवताओं के ऊपर पेशाब करते हुए खुद को देखते हैं तो यह सपना बहुत ही अशुभ फल देता है किसी भी देवी देवताओं के ऊपर पेशाब करना पाप का भागी बनाता है। अपने निजी जीवन में तो आप कभी भी ऐसा नहीं कर सकते। लेकिन अगर आपने सपने में किसी देवी-देवताओं के ऊपर पेशाब किया है तो यह बहुत ही अशुभ फल देता है। व्यक्ति धीरे धीरे निर्धन होने लगता है। माता महालक्ष्मी क्रोधित होकर उनके घर से वापस लौट आती है व्यक्ति को पैसों का किल्लत होने लगता है।

 बीमारियां चारों ओर से घेर लेती है। व्यक्ति धीरे-धीरे मृत्यु की और बढ़ने लगता है। इसलिए कभी भी सपने में अगर आप देवी देवताओं के ऊपर पेशाब करते हुए खुद को देख लेते हैं तो आपको जिस भी देवी-दवताओं के ऊपर आपने पेशाब किया है उसके मंदिर जाकर उनसे क्षमा याचना करनी चाहिए और लगातार तीन महीने तक आपको उन देवी-दवताओं की पूजा आराधना करनी चाहिए। और गरीबों में यथासंभव दान पुण्य करना चाहिए। इससे सपने का प्रभाव कम हो जाता है।

सपने में खुद को पेशाब पीते हुए देखना


अगर आप सपने में देखते हैं कि आप खुद का पेशाब पी रहे हैं तो इस प्रकार के सपने व्यक्ति को रोगी बनाता है। अर्थात अगर आप अपने खानपान में ध्यान नहीं देंगे तो कुछ ही दिनों में आपको कोई रोग अपने घेरे में ले लेगा और आपको बीमार कर देगा। सपने में खुद को पेशाब करते हुए देखना व्यक्ति को यह संकेत देता है कि शीघ्र ही आप बीमार होने वाले हैं अपने खानपान पर आप ध्यान दें। अगर कोई व्यक्ति अपना खानपान सुधार लेता है समय पर खाना खाता है तो यह सपना उस पर निष्प्रभावी हो जाता है।

सपने में खून का पेशाब करना

 
सपने में पेशाब में खून आना व्यक्ति को आर्थिक तंगी झेलने पर मजबूर कर देता है। अगर आप सपने में देखते हैं कि आप पेशाब कर रहे हैं और आप के पेशाब में खून आ रहा है तो यह सपना आपके निकट भविष्य में पैसों की कमी और कठिन परिश्रम के बावजूद असफल होने का संकेत देता है। आप देखेंगे कि आप बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद आपको असफलता हाथ लगती है जितना आप कमाएंगे उससे ज्यादा आपका खर्चा हो जाएगा।

इसलिए कभी भी अगर सपने में पेशाब में खून आते देखते हैं तो आपको परिश्रम तो करना ही होगा लेकिन उसके साथ साथ अपने इष्ट देवी देवताओं की पूजा आराधना करते रहना होगा जिससे आपके सपने का प्रभाव शीघ्र समाप्त हो जायेगा और आपके अच्छे दिन आने लगेंगे । कहते हैं अंधेरे के बाद उजाला आना निश्चित है जैसे रात को सूर्य डूब जाता है लेकिन सुबह फिर उगता है उसी प्रकार आपके बूरे दिन तो आएंगे लेकिन बुरे दिन छटने के बाद आपके जीवन में फिर से अच्छे दिन जरूर आएंगे।




Previous Post
Next Post
Related Posts