सपने में मांस मछली अंडा खाने का अर्थ - sapne main mans machli anda khane ka arth

सपने में मांस मछली अंडा खाने का अर्थ - sapne main mans machli anda khane ka arth


सपने में मांस मछली अंडा खाने का अर्थ - sapne main mans machli anda khane ka arth
sapne main mans machli anda khane ka arth



नमस्कार दोस्तों अपने वास्तविक जीवन में हो सकता है कि आप एक शाकाहारी व्यक्ति हों आप मीट मछली अंडा इत्यादि कुछ भी नहीं खाते होंगे। लेकिन सपने में अगर आप यह सारी चीज खा लेते हैं तो इसका क्या अर्थ होता है। इसी के बारे में इस पोस्ट में जानेंगे हो सकता है आप शाकाहारी भी होंगे या फिर आप मांसाहारी भी होंगे । सपने में आपका बस नहीं चलता है। क्योंकि सपने आपको कुछ संकेत देने के लिए ही आते हैं। तो फिर चलिए जानते हैं। अगर आप सपने में मांस मछली अंडा इत्यादि खाते हुए देखते हैं तो उसका क्या अर्थ होता है।

सपने में मांस मछली अंडा खाने का अर्थ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में मांस मछली अंडा चिकन आदि खाते हैं तो इस प्रकार के सपने आपको निकट भविष्य में एक सफल इंसान बनने का संकेत देता है अर्थात जल्द ही आप अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। अगर आप सपने में मांस मछली अंडा आदि खाते हुए खुद को देखते हैं तो यह सपना आपकी हर मनोकामना पूर्ण कर सकती है जैसे आपकी शादी, संतान सुख, नौकरी, व्यापार या और किसी चीज की अगर आपकी अभिलाषा हो तो आपकी हर अभिलाषा  पूर्ण कर सकती है। नीचे पोस्ट में पूरा विस्तार से जानेंगे कि क्या खाने से क्या फल प्राप्त होता है।

सपने में बकरे का मांस खाना


अगर आप सपने में देखते हैं कि आप सपने में बकरे का या खस्सी का मांस या मीट खा रहे हैं तो इस प्रकार के सपने आपकी हर मनोकामना पूर्ण करता है। सपने में बकरे के मांस खाते हुए देखना व्यक्ति की अधूरी इच्छा पूरी करता है। अगर आपकी कोई अधूरी इच्छा रह गई है जिसे आप पूरा करना चाहते हैं तो वह इच्छा आपकी पूरी हो सकती है आपकी शारीरिक शक्ति मैं वृद्धि हो सकती है आप शारीरिक रूप से सशक्त बनेंगे।

>

सपने में मुर्गा या मुर्गी का मांस खाना


सपने में मुर्गा या मुर्गी का मांस खाना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना गया है। सपने में मुर्गा या मुर्गी का मांस खाते हुए देखना व्यक्ति को राजकीय पद दिलाता है। अगर आप राजनीतिक में आना चाहते हैं तो आप राजनीतिक में सफलता प्राप्त कर सकते हैं अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं तो आप उसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं सपने में मुर्गे या मुर्गी का मांस खाते हुए देखना व्यक्ति को सरकारी नौकरी में भी लाभ दिलाता है और अगर आप पहले से नौकरी कर रहे हैं तो आपको बड़े पद के लिए आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

सपने में अंडा खाते देखना


अगर आप सपने में अंडा खाते हुए खुद को देखते हैं चाहे आप आमलेट बना कर खा रहे हों या फिर आप अंडा कढ़ी के साथ चावल या रोटी खा रहे हों किसी भी अवस्था में अगर आप सपने में अंडा खाते हैं तो यह सपना आपके निरोगी होने का संकेत देता है अर्थात अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो आपकी बीमारी ठीक हो सकती है आप शारीरिक रूप से सशक्त बन सकते हैं सपने में अंडा खाते हुए देखना व्यक्ति को शारीरिक सुख देता है।

सपने में मछली खाते देखना


सपने में मछली खाते देखना व्यक्ति को धन लाभ कराता है लेकिन यह आपके लिए एक संकेत भी है कि आप अपने आंखों का जांच करा लें हो सकता है आपको देखने में परेशानी आ रही हो आपको कोई चीज साफ साफ नहीं दिखाई दे रही हो तो यह सपना आपको अपनी आंखों का इलाज कराने का भी संकेत देती है।


सपने में भैंसा का मांस खाते देखना


सपने में भैंस का मांस खाते देखना व्यक्ति को निर्धन बनाता है। अगर आप सपने में भैंसा का मांस खाते हुए देख लेते हैं तो यह सपना आपको धन हानि और मानसिक क्लेश देता है। अगर आप सपने में देखते हैं कि आप एक भैंस का मांस लाए हैं और आप भैंस का मांस खा रहे हैं तो यह सपना आपके निर्धन होने का संकेत देता है। जल्द ही आपसे महालक्ष्मी रुष्ट होकर आपको नुकसान दे सकती है। इसलिए अगर आप सपने में भैंसा का मांस खाते हुए देखते हैं तो आपको आध्यात्मिकता की ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

सपने में गाय का मांस खाते देखना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गाय का मांस खाते देखना व्यक्ति को अपने माता-पिता की सेवा करने का संकेत देता है।अगर आप सपने में गाय का मांस खाते हुए देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आप अपने माता पिता की सेवा नहीं कर रहे हैं आपके माता-पिता आपसे खुश नहीं हैं इसलिए आपको अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए उन्हें खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए नहीं तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह श्लोक तो आपने सुना ही होगा (मात्री देवो भव: पितृ देवो भव:) अर्थात इस मृत्युलोक में आपका सबसे बड़ा भगवान आपके माता-पिता हैं इसलिए सबसे पहले उन्हें खुश करने की कोशिश करें फिर किसी देवी देवता की पूजा करें।

सपने में खुद को सूअर के मांस खाते देखना

अगर आप सपने में खुद को सूअर का मांस खाते हुए देखते हैं। तो यह सपना बहुत ही अशुभ फल देता है। सपने में सूअर का मांस खाते देखना व्यक्ति को निर्धन बना देता है। व्यक्ति को हर क्षेत्र में असफलता हाथ लगती है। कितना भी दृढ़ संकल्प होकर किसी कार्य को करने की कोशिश करें लेकिन किसी न किसी कारण वश उनसे कोई भूल चूक हो जाती है और कार्य बिगड़ जाता है। अगर आपने भी सपने में खुद को सूअर का मांस खाते हुए देखा है और आपका कोई बना बनाया काम बिगड़ रहा है तो आपको थोड़ा संभल जाना चाहिए। अगर आपके माता-पिता जीवित हैं तो उनके चरणों में हाथ जोड़कर प्रणाम करें। और उसके बाद जो भी आपके इष्ट देवी या देवता है उनकी पूजा आराधना करें। आपके सपने का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।

सपने में मनुष्य/आदमी का मांस खाते देखना

सपने में मनुष्य/आदमी का मांस खाते देखना व्यक्ति को शांत चित्त रहने का संकेत देता है। अगर आप सपने में मनुष्य का मांस खाते हुए देखते हैं इसका अर्थ है कि आप छोटे-छोटे बातों में बहुत ज्यादा गुस्सा कर लेते हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। सपने में मनुष्य का मांस खाते देखना आपके लिए यह संकेत है कि आप अपने गुस्से में कंट्रोल करें।



Previous Post
Next Post
Related Posts