सपने में कबूतर देखने से क्या होता है sapne main kabootar dekhne se Kya hota Hai

सपने में कबूतर देखने से क्या होता है sapne main kabootar dekhne se Kya hota Hai

सपने में कबूतर देखने से क्या होता है sapne main kabootar dekhne se Kya hota Hai
sapne main kabootar dekhne se Kya hota Hai


नमस्कार दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे सपने में कबूतर देखने से क्या होता है? लेकिन उससे पहले थोड़ा बहुत कबूतर के बारे में भी जान लेते हैं। कबूतर एक ऐसा पक्षी है जो पूरे विश्व में पाया जाता है। यह मनुष्य के संपर्क में रहना पसंद करता है इसलिए इसे पालतू पक्षी भी कहा जाता है। कबूतर को अंग्रेजी में डव (dove) और पीजिन (pigeon) दो नामों से जाना जाता है। 

कबूतर को शांति का प्रतीक भी माना जाता है। जब हम लोगों के पास मोबाइल नहीं था या पत्र भेजने का कोई और साधन नहीं था उस समय पुराने जमाने में कबूतर ही एक ऐसा माध्यम था जिससे दूर किसी व्यक्ति को चिट्ठी भेजा जा सकता था अर्थात कबूतर संदेशवाहक का कार्य करता था और एक जगह से चिट्ठी लेकर दूसरी जगह तक पहुंचाता था। ऋषि मुनि और साधु संत कहते हैं कि जिस घर में कबूतर का वास होता है उस घर में धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। 

माता लक्ष्मी उस घर में निवास करती है। अर्थात कबूतर को माता लक्ष्मी से जोड़कर दिखाया गया है। तो चलिए अब जान लेते हैं कि sapne main kabootar dekhne se Kya hota Hai यह अच्छे परिणाम देते हैं या बुरे परिणाम देते हैं। सब कुछ जानेंगे अब विस्तार से तो चलिए शुरू करते हैं।

सपने में कबूतर देखने से क्या होता है sapne main kabootar dekhne se Kya hota Hai


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कबूतर देखने से हमेशा शुभ ही होता है क्योंकि कबूतर शांति और धन का प्रतीक है। इसलिए सपने में कबूतर देखने पर आपको अपने वास्तविक जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। धन आगमन के अनेक मार्ग खुलते हैं। परिवार में सभी लोग सुख शांति से रहते हैं। नौकरी व्यापार में लाभ होता है। इसलिए सपने में कबूतर देखना एक शुभ सपना माना गया है।

सपने में बहुत सारे कबूतर देखने का क्या मतलब होता है
Sapne main bahut sare kabutar dekhne ka kya matlab hota hai


स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में बहुत सारे कबूतर देख लेते हैं या बहुत सारे कबूतर का झुंड देख लेते हैं जहां पर आपको कई सारे कबूतर दिख जाते हैं हो सकता है वह कबूतर दाना चुग रहे हों या फिर ऐसे ही बैठे हुए हों। अगर आप एक जगह पर दो से अधिक कबूतर को देख लेते हैं तो यह सपना आपको संकेत देता है की आपके आमदनी के अनेक मार्ग खुलने वाले हैं। 

आपको कई माध्यमों से धन अर्जित हो सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा अगर आप सपने में बहुत सारे कबूतर देख लेते हैं तो आपको अपने वास्तविक जीवन में अगर आपको कहीं पर भी कबूतर दिख जाए तो आपको वहां जाकर उन्हें दाना खिलाना चाहिए। इससे आपके सफलता के रास्ते और भी शीघ्र प्रशस्त हो जाएंगे।

 सपने में कबूतर का घोंसला देखने से क्या होता है
Sapne main kabootar ka ghosla dekhne se Kya hota Hai


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कबूतर का घोंसला देखना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आप शीघ्र ही एक नया घर बनाएंगे। या किसी नए घर में शीघ्र ही शिफ्ट होने वाले हैं। सपने में कबूतर का घोंसला देखने पर व्यक्ति का घर परिवर्तन होता है। अर्थात आप अभी जिस घर में रह रहे हैं वह घर छोड़कर अगर आप कोई दूसरा घर लेना चाह रहे हैं या दूसरा घर बनाना चाह रहे हैं या भाड़े पर रहना चाह रहे हैं तो आपकी यह इच्छा शीघ्र पूरी होगी।

वहीं दूसरी और अगर आपको कबूतर के घोंसले में कबूतर के जोड़े दिख जाए तो नए घर के साथ-साथ नए रिश्ते भी जुड़ सकते हैं अर्थात अगर आप अभी कुंवारे हैं तो आपकि शीघ्र किसी अच्छी कन्या के साथ शादी भी हो सकती है। इसलिए सपने में कबूतर का घोंसला देखने से हमेशा शुभ ही होता है।


सपने में मरा हुआ कबूतर देखने से क्या होता है sapne main mara hua kabutar dekhne se Kya hota Hai 


अगर आप सपने में किसी मरे हुए कबूतर को देख लेते हैं तो यह सपना आपके लिए एक चेतावनी का संकेत है। आपका अचानक से धन हानि हो सकता है किसी भी माध्यम से आपका धन बर्बाद हो सकता है। आपके घर में कोई बीमार पड़ सकते हैं आपको व्यापार में घाटा लग सकता है। किसी भी कारण से अचानक आपके साथ कुछ दुर्घटना घट सकती है जिसमें आपका काफी सारा धन खर्च हो सकता है। 

इसलिए अगर आप सपने में मरा हुआ कबूतर देख लेते हैं तो आपको अगर हो सके तो आप कबूतर को दाना खिलाए या फिर कोई भी पक्षी अगर आपके आसपास दिखाई दे जाए तो आप उसे दाना जरूर खिलाएं और इस समय आपको अपने रोजमर्रा के खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए।

सपने में कबूतर को दाना खिलाने का मतलब क्या है Sapne main kabutar ko Dana khilane ka matlab kya hai


सपने में कबूतर को दाना खिलाना या सपने में कबूतर को दाना डालना एक बहुत ही शुभ सपना है। अगर आप खुद को सपने में कबूतर को दाना खिलाते हुए देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि यह सपना आपको मानसिक शांति प्रदान करता है साथ ही आपके लिए एक शुभ संकेत यह भी है कि आप जल्द ही अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप एक विद्यार्थी हैं तो आप को विद्या के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। 

आपका जॉब लग सकता है। वहीं अगर कोई बिजनेसमैन या कोई व्यापारी इस प्रकार का सपना देख ले तो उसे व्यापार के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है व्यापार में मुनाफा होता है। तो अब आपके सवाल Sapne main kabutar ko Dana khilane ka matlab kya hai का सही और सटीक जवाब मिल गया होगा। अगर आप सपने में कबूतर को दाना खिलाते हुए खुद को देख लेते हैं तो आपको वास्तविक जीवन में भी उसे दाना खिलाना चाहिए ऐसे में सपने का प्रभाव बढ़ जाता है।

सपने में कबूतर का जोड़ा देखने से क्या होता है sapne main kabootar ka Joda dekhne se Kya hota Hai


अगर आप सपने में कबूतर का जोड़ा देख लेते हैं यानी दो कबूतर को एक साथ देख लेते हैं। और वह दो कबूतर की जोड़ी आपस में खुश दिखाई दे जाए। या आपस में प्रेम करते दिख जाए। तो यह सपना प्रेमी जोड़ों और शादीशुदा लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आता है। अगर कोई प्रेमी जोड़े इस प्रकार के सपने देख लेते हैं तो शीघ्र ही वह दोनों की शादी हो जाती है उसका प्रेम संबंध और भी मजबूत हो जाता है। 

वहीं दूसरी ओर अगर कोई शादीशुदा व्यक्ति सपने में दो कबूतर के जोड़े को देख लेता है और उसे भी कबूतर आपस में प्रेम करते दिख जाता है। तो यह उसके शादीशुदा जिंदगी में मधुरता आने का संकेत देता है। संतान प्राप्ति के इच्छुक शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय बहुत उपयुक्त है। अगर आपका कोई संतान नहीं है और आप संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं तो अभी आप प्रयास कर सकते हैं। आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आपको संतान प्राप्त होगा।

सपने में उड़ता हुआ कबूतर देखने से क्या फल मिलता है।  Sapne main udta hua kabutar dekhne se Kya fal milta Hai


सपने में उड़ता हुआ कबूतर देखने से मन प्रसन्न रहता है। क्योंकि कबूतर एक संदेश वाहक है और आपने कबूतर को उड़ता हुआ देखा है। इसका मतलब है कि शीघ्र ही आपको कोई अच्छा संदेश मिल सकता है। आपको किसी भी क्षेत्र में अचानक से सफलता हासिल होने का संदेश प्राप्त हो सकता है। अगर आपने कोई एग्जाम दिया था तो उसका रिजल्ट आ सकता है।

 अगर आप ऑलरेडी जॉब में है तो आपका प्रमोशन का संदेश आपको प्राप्त हो सकता है। अगर आप किसी के प्रेम में हैं और उसके हां का इंतजार कर रहे हैं तो वह भी आपको संदेश प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर कहूं तो आप जिस भी क्षेत्र में किसी अच्छे खबर का इंतजार कर रहे हैं आपको उस क्षेत्र में अच्छा संदेश प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें


सपने में कबूतर का मीट खाते देखना - अगर आप सपने में खुद को कबूतर का मीट खाते देखते हैं तो इसका मतलब है। कि आपको रोग से छुटकारा मिलेगा।

सपने में कबूतर को मारना या भगाना - अगर सपने में आपके पास कबूतर आता है और आप उसे मारते या भगा देते हैं तो यह सपना आपका धन हानि का संकेत देता है।

सपने में कबूतर को उड़ाना या पिंजरे से आजाद करना - अगर आप सपने में देखते हैं कि आप किसी कबूतर को उड़ा रहे हैं या किसी पिंजरे में बंद कबूतर को आजाद कर रहे हैं यह सपना आपके दयालु स्वभाव को इंगित करता है। और आपको खुशियां प्रदान करता है।

सपने में कबूतर के अंडे देखना - सपने में कबूतर के अंडे देखना इस बात का संकेत है कि आपको धन अर्जित करने के लिए जो कार्य करना चाहिए था वह आपने कर लिया है। शीघ्र ही आपको उस कार्य का फल मिलेगा आपको धन अर्जित होगा।

सपने में कबूतर की आवाज सुनना - अगर आपको सपने में केवल कबूतर का आवाज सुनाई देता है या आपने कबूतर का आवाज गुटर गूं करते सुना है। तो यह सपना आपके जीवन में खुशियां आने का संदेश देता है।

सपने में सफेद कबूतर देखना - सपने में सफेद कबूतर देखना मानसिक, शारीरिक और पारिवारिक शांति मिलने का संकेत देता है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलने का भी संकेत देता है। बशर्ते आप सही से मेहनत करें।

सपने में खुद को कबूतर की सवारी करते देखना - अगर आप सपने में एक बड़ा कबूतर देखते हैं और आप उस कबूतर की सवारी करते हुए खुद को देखते हैं तो यह सपना आपके किसी बड़े गोल मैं सफलता हासिल होने का संकेत देता है। अगर आप दृढ़ संकल्प होकर किसी बड़े मुकाम को हासिल करने के इच्छुक हैं तो यह सपना आपको उस और सफलता मिलने का संकेत देता है।

Previous Post
Next Post
Related Posts