सपने में मां दुर्गा को देखना - Sapne main maa Durga ko dekhna (Seeing mother Durga in the dream)

सपने में मां दुर्गा को देखना - Sapne main maa Durga ko dekhna (Seeing mother Durga in the dream)

सपने में मां दुर्गा को देखना - Sapne main maa Durga ko dekhna (Seeing mother Durga in the dream)
Sapne main maa Durga ko dekhna


Sapne main maa Durga ko dekhna - स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मां दुर्गा को देखना व्यक्ति को हर प्रकार की बाधा से मुक्त कराता है। सपने में मां दुर्गा देखना हर व्यक्ति के लिए सौभाग्य लेकर आता है उनके दुश्मनों का नाश होता है। कार्यक्षेत्र में विजय प्राप्त होता है। दुष्टों का नाश होता है। धन-धान्य और वैभव में वृद्धि होती है। माता की कृपा से उस व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है। 

अगर आपके मन में सवाल था की सपने में दुर्गा मां को देखना कैसा होता है तो आशा करते हैं थोड़ा सा जवाब तो आपको मिल ही गया होगा। माता दुर्गा सभी देवी देवताओं के सम्मिलित शक्तियों से निर्मित हुई है और महिषासुर नामक विकराल राक्षस का संघार माता दुर्गा ने किया था। माता दुर्गा को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में जाना जाता है। इसलिए अगर आप सपने में माता दुर्गा को देखते हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ फल लेकर आता है।

सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना - Seeing the idol of Mother Durga in the dream. 



Sapne main man Durga ki Murti dekhna -  सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना अत्यंत ही शुभ सपना माना गया है ऐसा सपना देखने पर आपको समझ जाना चाहिए कि माता दुर्गा की कृपा दृष्टि आप पर बनी हुई है आपका कोई अहित नहीं कर पाएगा। जो भी दुश्मन, दुश्मन भाव लेकर आपके ऊपर हमला करना चाहेगा वह हमला उसे वापस जाकर लगेगा और वह अपना ही नुकसान कर लेगा। 

कुल मिलाकर कहूं तो आपको किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं है आप निडर होकर कोई भी अपना कार्य करें माता दुर्गा आपके पीछे आपकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इसलिए सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखने का मतलब हमेशा शुभ फल देता है।

सपने में मां दुर्गा की खंडित या टूटी हुई मूर्ति देखना - Seeing a broken or broken idol of Mother Durga in the dream. 

Sapne main maa Durga ki khandit ya tuti Hui Murti dekhna - सपने में मां दुर्गा की खंडित या टूटी हुई मूर्ति देखना एक पूर्व संकेत है की माता दुर्गा की कृपा आप से उठ चुकी है आपने कोई ऐसी गलती की है जिससे माता दुर्गा आपसे क्रोधित है। अगर आपने कोई गलती की है तो गलती की क्षमा याचना मां दुर्गा से करें। 

लेकिन आपको अपनी गलती का अगर आभास नहीं है ‌ कि आपने क्या गलती की है और सपने में मां दुर्गा की खंडित या टूटी हुई मूर्ति देख लेते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि कोई आपका दुश्मन आप पर हमला करने वाला है आपको आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। धन की हानि करा सकता है। बेकार की उलझन में फंसा सकता है। 

इसलिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मां दुर्गा की खंडित या टूटी हुई मूर्ति देखना अशुभ फल देता है। इनसे बचने के लिए श्रद्धा भाव से माता दुर्गा की उपासना करना होगा यथासंभव पूजा पाठ करें धीरे-धीरे इस सपने का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

सपने में मां दुर्गा की पूजा करना - Worshiping Maa Durga in a dream.


सपने में मां दुर्गा की पूजा करना
Worshiping Maa Durga


Sapne main maa Durga ki Puja karna - सपने में मां दुर्गा की पूजा करना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ सपना माना गया है अगर आप सपने में खुद को माता दुर्गा की पूजा करते हुए देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि माता दुर्गा आपसे बहुत प्रसन्न है। वास्तविक जीवन में आपकी जो भी इच्छाएं हो बेहिचक माता दुर्गा से विनती करें आपकी वह सारी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। 

सपने में माता दुर्गा की पूजा करना आपके अंदर छुपी भक्ति भाव को भी दर्शाता है यह आपका पूर्व जन्म का कोई कर्म भी हो सकता है जो सपनों के रूप में अभी प्रकट हो रहा है। सपने में मां दुर्गा की पूजा करने का मतलब मनोकामना पूर्ति है। अर्थात आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।

सपने में मां दुर्गा की आरती करना - Performing Aarti of Mother Durga in the dream.

Sapne main maa Durga ki aarti karna - सपने में मां दुर्गा की आरती करना स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके अंधकारमय जीवन मैं प्रकाश की ज्वाला प्रज्वलित होती हुई आपके अंदर छुपी डर, भय, क्रोध जैसे राक्षसों का नाश करती है। आपके जीवन में मां दुर्गा की कृपा से अनेक प्रकार की बाधाओं का नाश हो जाता है । माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। 

और आपके घर माता लक्ष्मी का आगमन होता है धनधान्य वैभव में वृद्धि होती है मान सम्मान बढ़ता है विद्यार्थियों के लिए यह सपना अधिक प्रभावशाली है विद्या के क्षेत्र में तुरंत लाभ प्राप्त होता है। जो भी व्यक्ति चाहे लड़का हो या लड़की हो बच्चा बूढ़ा या कोई भी व्यक्ति अगर सपने में खुद को माता दुर्गा की आरती करते हुए देखता है तो उसके जीवन से हर प्रकार की बाधाओं का नाश हो जाता है रोग दोष सभी हट जाते हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है।

सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखना - Seeing the temple of Maa Durga in dreams. 

Sapne main maa Durga ka mandir dekhna - स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखना व्यक्ति के जीवन में चल रही हर बाधाओं का नाश करते हुए एक नया जीवन जीने का अवसर प्रदान करती है । अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन से परेशान हो चुका है मानव जीवन जीने की कोई इच्छा अगर अब शेष नहीं रही ऐसे व्यक्तियों के जीवन में भी माता दुर्गा की कृपा से चमत्कार हो सकता है। इसलिए सपने में माता दुर्गा का मंदिर देखना बहुत ही शुभ फल लेकर आता है। 

अगर आप सपने में मां दुर्गा का मंदिर देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए आप कितने भी निर्धन क्यों ना हो आपको आकस्मिक धन प्राप्त होगा । अब आपका दरिद्रता वाला जीवन जीने का दिन गया अब आप एक खुशहाल जीवन जिएंगे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी और आपके घर में धन की कोई कमी नहीं रहेगी। 

अगर आपको सपने में कोई ऐसा मंदिर दिखे जो आपके घर के नजदीक हो तो वास्तविक जीवन में भी सोकर उठते ही आपको अगर संभव हो तो उसी दिन दर्शन कर लेना चाहिए नहीं तो 1 सप्ताह के अंदर आपको वह मंदिर जाकर पूजा पाठ कर लेना चाहिए। इससे फल प्राप्ति जल्दी हो जाती है।

सपने में शेर पर बैठी मां दुर्गा को देखना - Seeing Mother Durga sitting on the lion in the dream.

Sapne main Sher par baithi man Durga ko dekhna - सपने में शेर पर बैठी मां दुर्गा को देखना व्यक्ति को सुख संपत्ति धनधान्य सौभाग्य देता है। ऐसा माना गया है कि जो भी व्यक्ति सपने में शेर पर बैठी माता दुर्गा का दर्शन कर लेता है उसका जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और माता दुर्गा की कृपा उस पर सदैव बनी रहती है। कितनी भी मुश्किल घड़ी क्यों ना हो कोई भी व्यक्ति उसका अहित नहीं कर सकता। 

माता दुर्गा अपने ऐसे भक्तों का सदैव ख्याल रखती है। घर में सुख संपत्ति बनी रहती है। किसी भी प्रकार की कोई भी बाधा उस व्यक्ति को छू नहीं सकता। अगर आप भी सपने में मां दुर्गा को शेर पर बैठे हुए या सवारी करते हुए देखते हैं तो अगर संभव हो तो आपके नजदीक कोई मंदिर में जाकर जहां माता दुर्गा की प्रतिमा हो वहां जाकर पूजा-पाठ जरूर करें और जो भी आपके मन में इच्छा हो उसे मां दुर्गा के समक्ष प्रकट करें। आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी माता दुर्गा की कृपा दृष्टि आप पर बनी हुई है।

सपने में मां दुर्गा की फोटो देखना Seeing the photo of Mother Durga in the dream. 

Sapne main maa Durga ki photo dekhna - सपने में मां दुर्गा की फोटो देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को धन लाभ कराता है साथ ही पुराने से पुराना अगर कोई रोग व्यक्ति के जीवन में चल रहा है तो उन रोगों से मुक्ति भी दिलाता है। सपने में दुर्गा माता की फोटो देखना बीमार व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य लाभ दिलाता है। वहीं कोई सामान्य व्यक्ति अगर सपने में मां दुर्गा की फोटो देेेखता है। तो उसे धन-धान्य सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है और जीवन सुखमय हो जाता हैै।

सपने में दुर्गा चालीसा का पाठ करना - Reciting Durga Chalisa in the dream. 

Sapne main Durga chalisa ka paath karna - सपने में दुर्गा चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ सपना माना गया है अगर आप सपने में खुद को दुर्गा चालीसा का पाठ करते हुए देखते हैं तो यह सपना आप के भक्ति भाव को दर्शाता है। आपके अंदर भक्ति भाव जागृत हो रही है। और विशेष करके माता दुर्गा की कृपा आप पर बनी हुई है। अपने पूर्व जन्म में आपने कोई अच्छा कार्य किया होगा। जिसका फल अब आपको मिलने वाला है। सपने में दुर्गा चालीसा का पाठ करते हुए खुद को देखने से हर प्रकार के पाप धुल जाते हैं। 

व्यक्ति निर्मल चरित्र वाला बन जाता है। यह समय आपके लिए कोई भी कार्य प्रारंभ करने का सबसे उपयुक्त समय होता है। अगर आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो बेहिचक होकर अभी आपको प्रारंभ कर लेना चाहिए माता दुर्गा की असीम कृपा आप पर अभी बनी हुई है। आपको हर क्षेत्र में अभी लाभ प्राप्त होगा।

सपने में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करते देखना - To see the idol of Mother Durga immersed in the dream.


सपने में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करते देखना
idol of Mother Durga immersed


Sapne main maa Durga ki Murti visarjit karte dekhna - अगर आप सपने में मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करते हुए देखते हैं तो यह सपना आपके लिए शुभ फल लेकर आता है। माता दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करते हुए देखना यह संकेत देता है। कि आपके जीवन में जो भी बुराइयां। जो भी बुरे विचार। आपके अंदर थे वे सारे विसर्जित हो रहे हैं। आपके अंदर की सारी बुराइयों का नाश हो रहा है। ऊर्जा का नया संचार आपके जीवन में होने वाला है। सपने में माता दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करते हुए देखना बहुत ही शुभ सपना माना गया है।


सपने में मां दुर्गा को लाल कपड़े में देखना - Seeing Mother Durga in a red dress in a dream.


Sapne main maa Durga ko Lal kapde main dekhna - जब कोई व्यक्ति सपने में मां दुर्गा को लाल कपड़े में देखता है तो यह सपना उस व्यक्ति के लिए भाग्योदय लेकर आता है। अगर सपने में मां दुर्गा को लाल कपड़े में मुस्कुराते हुए देखते हैं। तो आपको समझ लेना चाहिए की माता दुर्गा आप की पूजा आराधना से बहुत प्रसन्न है। अगर आप माता दुर्गा की पूजा करते हैं तो आपको मनवांछित फल प्राप्त होगा। 

वहीं दूसरी ओर अगर आप माता दुर्गा की पूजा नहीं करते हैं लेकिन माता दुर्गा को पूजनीय मानते हैं तो भी यह सपना आपको बराबर फल देगा। माता दुर्गा की कृपा से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी घर में धन का आगमन होगा। खुशियां चारों और आपको दिखेगी। हर प्रकार के संकटों से छुटकारा मिलेगा। मन हमेशा प्रफुल्लित रहेगा। स्वर्ग का सुख धरती पर प्राप्त करने जैसा अनुभव प्राप्त होगा।


सपने में मां दुर्गा को काले या सफेद कपड़े में देखना - Seeing mother Durga in black or white clothes in the dream.


Sapne main maa Durga ko Kale ya safed kapde main dekhna - सपने में मां दुर्गा को काले या सफेद कपड़े में देखना अशुभ संकेत लेकर आता है। अगर आपने सपने में मां दुर्गा को काले वस्त्र या सफेद वस्त्र धारण किए हुए देखते हैं। तो ऐसा सपना घर में दुर्भाग्य लेकर आता है। धन की हानि होती है घर में कलेश रहता है। बेकार के वाद विवाद बढ़ जाते हैं। परेशानियां चारों ओर से घेर लेती है। 

इसलिए अगर आपने सपने में माता दुर्गा को काले या सफेद वस्त्र में देखा है तो आपके नजदीक जो भी मां दुर्गा के मंदिर होंगे उस मंदिर में जाकर 9 दिन तक माता दुर्गा की पूजा आराधना करें । रोज एक बार आप को मंदिर जाना ही है। हो सके तो रोज एक दीप जलाएं । इससे आने वाले सभी संकट के बादल हट जाएंगे और फिर से घर में सुख शांति बनी रहेगी।


सपने में मां दुर्गा को गुस्से में क्रोधित देखना - Seeing maa Durga angrily angrily in the dream.


Sapne main Maa Durga ko gusse main krodhit dekhna - सपने में मां दुर्गा को गुस्से में क्रोधित देखना अशुभ फल देता है। अगर आप सपने में माता दुर्गा को देखते हैं और माता दुर्गा बहुत गुस्से में दिखे या बहुत ज्यादा क्रोधित दिखे तो समझ जाना चाहिए कि आपने कोई गलती की है। जाने अनजाने में आपसे कोई भूल चूक हुई है। जिस कारण माता आपसे क्रोधित है। 

आप खुद में सोचें और देखें कि आप से क्या गलती हुई है। अगर आपको आपके गलती का एहसास हो जाए तो आपके निकट कोई मंदिर जाकर जहां माता दुर्गा की मूर्ति हो उनसे क्षमा याचना करें और अपनी गलती के लिए माफी मांगें। इससे अशुभ प्रभाव हट जाती है। अगर आपको आपकी गलती का एहसास ना भी हो तो भी मंदिर जाकर क्षमा याचना करना चाहिए। 

सपने में मां दुर्गा से बात करना  - Talking to mother durga in a dream.


Sapne mein maa Durga se baat karna - स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दुर्गा मां को देखना ही शुभ संकेतों से भर देता है। वहीं अगर सपने में मां दुर्गा से आप बातचीत करने लगते हैं। ऐसा लगता ही नहीं है कि आप एक मनुष्य हैं और माता दुर्गा एक देवी आपको सपने में माता दुर्गा और आपके बीच अपनेपन का एहसास होने लगता है। हंसी खुशी से आपस में बातचीत कर रहे होते हैं तो ऐसा सपना देखना जीवन में अपार खुशियां लेकर आता है।

 घर में धन वैभव समृद्धि में वृद्धि होती है। सुख शांति बढ़ता है। दुष्ट शत्रु आप के निकट आने से डरते हैं। धन आगमन के स्रोत में वृद्धि होती है। रोग दोष सभी दूर चले जाते हैं। निर्धन व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती है। कुल मिलाकर कहें तो ऐसा सपना विरले ही किसी के जीवन में आता है। 


यह भी पढ़ें - 

सपने में मां दुर्गा देखना - सुख, शांति, धन, वैभव, विद्या आदि सुख की प्राप्ति।

सपने में मां दुर्गा कि त्रिशूल देखना - दुष्टों का नाश होना।







 


Previous Post
Next Post
Related Posts