क्यों आते हैं हमें सपने - Kyon aate Hain hamen sapne (sapne dekhna dream meaning)

क्यों आते हैं हमें सपने - Kyon aate Hain hamen sapne (sapne dekhna dream meaning)

क्यों आते हैं हमें सपने - Kyon aate Hain hamen sapne (sapne dekhna dream meaning)
Kyon aate Hain hamen sapne


इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में sapne dekhna बहुत आम बात हो गई है। कभी अच्छे सपने देखना तो कभी बुरे sapne dekhna नींद में ना जाने हम क्या-क्या देख लेते हैं। 
और जब नींद खुलती है तो डर हमें सताने लगता है की आखिर जो सपना मैंने देखा उसका क्या रहस्य है। उस सपने का अर्थ क्या है? यह जानने के लिए हम अपने माता पिता या अपने किसी सगे संबंधी या मित्र से सपनों के बारे में चर्चा करते हैं और जानकारी के अभाव में उनके तरफ से कुछ घिसा पिटा जवाब मिल जाता है। जो कभी गलत भी होता है और कभी-कभी तो सही भी होता है।
लेकिन इस ब्लॉग में आपको बिल्कुल सही और सटीक जवाब आपके हर सपनों का मिलेगा। अगर कोई ऐसा सपना है जिसका जवाब आपको इस ब्लॉक में नहीं मिल रहा है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं आपको उसका सही और सटीक जवाब मैं देने का भरपूर प्रयास करूंगी।

रात में सपने देखना कभी-कभी हमारे मन की अवस्थाओं के बारे में हमें बता जाती हैं तो कभी-कभी हमें कुछ ऐसा संकेत दे जाती है जो हमें भविष्य के लिए सचेत करती हैं।

क्यों आते हैं हमें सपने | Kyon aate Hain hamen sapne.


यूं तो सपने देखना मनुष्य के लिए आम बात है। सपने हमें तीन कारणों से आते हैं। 
पहला कारण - यह है की पूर्व जन्म कि कुछ स्मृतियां इस ब्ररह्मड में जो हमने छोड़ रखी है सोते समय वह हमारे मस्तिष्क में एक्टिवेट हो जाती है जिस कारण हम सपना देखने लगते हैं।
दूसरा कारण - दूसरा कारण यह है की जब हम दिन भर के कामकाज के कारण थक जाते हैं और दिन भर जो कुछ भी हमारे साथ हुआ रहता है वह सब रात में सोते समय हमारी स्मृतियों में घुल मिल जाता है जिस कारण  हमें सपने आते हैं।
तीसरा कारण - तीसरा कारण बहुत महत्वपूर्ण हैै इस ब्रह्मांड में असीम शक्तियां हैं लेकिन उन शक्तियों को हमारे इन तुच्छ आंखोंं से देखना बहुत मुश्किल है। कुछ ऐसी शक्तियां होती है जो हमें भविष्य के लिए सचेत करती है। और वह इस ब्ररह्माड में हमेशा विचरण करते रहती है और जब हम निद्रा मग्न हो जातेे हैं यानी जब हम सो जाते जाते हैं तब यही शक्तियां हमाारे मस्तिष्क मेंं प्रवेश कर जाती है और हमें भविष्य के लिए सचेत करती है। 

सपनों का वास्तविक जीवन से तालमेल !

अक्सर जो सपने हम देखते हैं उनका संबंध हमारे वास्तविक जीवन से होता है। हमारे खाने-पीने, रहने-सोने, बीमार होने, स्वस्थ रहने, चिंता करने, जैसी अनेक अवस्थाओं का तालमेल हमारे सपनों से जुड़ा होता है। अक्सर कभी-कभी ऐसा होता है कि जो कुछ हमारे शरीर में घटित हो रहा होता है वह हमें सपनों के माध्यम से भी पता चल जाता है। जिसे अगर गैस का बीमारी हो जाए तो सपने में हम उड़ने लगते हैं। कभी-कभी तो वास्तविक में हिसाब लगता है और हम सपने में पेशाब करने लग जाते हैं। ऐसे बहुत सारे सपने हैं जो हंड्रेड परसेंट सच होते हैं। और उन सपनों का हमारे वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। 


किस तरह के सपने क्या परिणाम देते हैं !

दोस्तों सपनों के बारे में विस्तृत रूप से अगर जानकारी दूं तो बहुत कुछ बताना पड़ेगा जो शायद आपके समझ से परे होगा। लेकिन आपको पता ही होगा कि हिंदू धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ रामचरित्र मानस में भी सपनों के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई है। भगवान श्री राम को भी सपनों के माध्यम से कई ऐसे संकेत मिले थे जो सच भी हुए थे। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर घटना का अलग-अलग स्वप्न फल होता है। किसी एक ही चीज को अलग अलग तरीके से देखने से अलग-अलग अर्थ निकलता है और अलग अलग फल भी देता है। इसलिए सपने में आपने क्या देखा है किस तरह से देखा है किस अवस्था में देखा है सारा कुछ जानना होता है। तभी जाकर एक सटीक अर्थ निकलता है।

बिना अर्थ वाले सपने क्यों देखते हैं? 

कुछ ऐसे सपने होते हैं जिसका कोई मतलब नहीं होता जैसे दिनभर आपने आज कुछ काम किया रूस काम के दौरान आपने किसी एक वस्तु को बार बार देखा और रात में जब आप सो रहे थे तब भी आपने उसी चीज के बारे में सोचा और सपने में भी वही चीज आ गया तो ऐसे सपनों का अर्थ निरर्थक होता है। ऐसा नहीं है कि सभी सपने का अर्थ निरर्थक ही हो लेकिन कुछ ऐसे सपने होते हैं जिसका कोई अर्थ नहीं होता।

कौन से सपने सच होते हैं? Kaun se sapne sach hote Hain? 

 सुबह-सुबह देखा गया सपना अक्सर सच होता है। क्योंकि जब हम रात में सोते हैं तो गहरी नींद में सो जाते हैं उस समय देखा गया सपना हमें याद नहीं रहता लेकिन जब हम जागने की अवस्था में होते हैं यानी जिसे तुरिया अवस्था कहते हैं उस अवस्था में देखा गया सपना अक्सर सच होता है। Sapne dekhna और सपने सच होना दोनों ने बहुत अंतर है। दिन में देखा गया सपना कभी सच नहीं होता। सुबह-सुबह दिखा गया सपना ही हमेशा सच होता है। इसलिए कोई भी सपना अगर आप  दिन में देखते हैं तो उन सपनों का अर्थ ढूंढने की कोशिश ना करें क्योंकि वह कभी सच होता ही नहीं है।

बुरे या अशुभ फल देने वाले सपने देखने पर क्या करना चाहिए।

दोस्तों अगर आप सपने में कोई अशुभ फल देने वाले सपने देख लेते हैं या कुछ ऐसे सपने जो बहुत डरावने हो जिससे आपको भय लगे तू ऐसे में आपको क्या करना चाहिए बहुत सारे लोग कुछ सपनों के अर्थ अगर उन्हें गलत मालूम चल जाता है तो वह डर जाते हैं कि मेरे साथ क्या हो जाएगा मैं अब क्या करूं? लेकिन दोस्तों सपने कितने भी बुरे हैं कितने भी अशुभ फल देने वाले क्यों ना हो। आपको उन से डरने की जरूरत नहीं है। अगर आप कोई पुरा सपना देखते हैं या कोई बुरा फल देने वाला सपना देखते हैं और आपको पता चल जाता है कि यह सपना पूरा फल देता है तो वही उस सपने का प्रभाव आधा हो जाता है। 

    अर्थात जिस समय आपको यह मालूम चल जाता है कि आपने जो सपना देखा है उसका क्या फल आपको प्राप्त होगा तो उसी समय उस सपने का प्रभाव कम हो जाता है जिससे आप पर ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। और अगर आप थोड़ा सचेत होकर रहेंगे तो आपको कुछ भी नहीं होगा। जब कभी भी आपको बुरे सपने आए या बुरे फल देने वाले सपने आए तो आपको अपने इष्ट देव जिस भी देवी देवता की आप पूजा करते हैं उनकी लगातार तीन महीने तक पूजा करते रहे आपके सपने के प्रभाव स्वता समाप्त हो जाएंगे और आपको कुछ भी नहीं होगा।





Previous Post
Next Post
Related Posts