सपने में यमराज देखना (sapne main yamraj dekhna)

सपने में यमराज देखना (sapne main yamraj dekhna)

सपने में यमराज देखना  (sapne main yamraj dekhna)
sapne main yamraj dekhna


 नमस्कार दोस्तों स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यमराज देखना शुभ और अशुभ दोनों फल देते हैं। निर्भर इस बात पर करता है कि आपने यमराज जी को किस अवस्था में देखा है जब आपने भगवान यमराज जी को देखा उस समय वह क्या कर रहे थे। आपको तो पता ही होगा कि यमराज को यमदेव भी कहा जाता है।

  अर्थात यमराज भी एक देवता हैं। लेकिन लोग यमराज का नाम सुनकर ही डर जाते हैं। यमराज को न्याय का देवता बताया गया है। यमराज या यमदेव भगवान सूर्य देव और बाबा विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा जी का पुत्र है। यमराज या यमदेव का वाहन भैंसा है। यमदेव हमेशा भैंसा की सवारी करते हैं। और लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। कुछ लोग यमराज को ही यमदूत मान बैठते हैं।

    लेकिन ऐसा नहीं है यमराज मृत्यु के दूत हैं। और यमराज के दूत यमराज के सहयोगी होते हैं। हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि इस मृत्युलोक या इस पृथ्वी पर जो भी व्यक्ति मरता है या जिस किसी की भी मृत्यु होती है उनके प्राण हरने यमदूत आते हैं। लेकिन कभी-कभी तो स्वंय यमराज ही प्राण हरने आ जाते हैं। यमराज हमेशा काली छाया के साथ एक हाथ में गदा लिए और दूसरे हाथ में एक रस्सी जैसी पाश लिए हुए आता है। और जिस किसी की भी मृत्यु हुई होती है उनके प्राण हर कर वापस यमलोक चले जाते हैं।

    क्योंकि यमराज यमलोक में रहते हैं। भगवान शिव शंकर ने स्वयं यह विधान किया है कि जो भी व्यक्ति पृथ्वी लोग यानी मृत्यु लोक में जन्म लेगा उसकी मृत्यु निश्चित होगी और उनके प्राण हरने यमराज जाएंगे। कभी कभी यमराज या यम देव किसी को भी अकाल मृत्यु दे देते हैं अर्थात जिस व्यक्ति की आयु पूरी नहीं हुई होती है उसके भी प्राण हर लेते हैं। ऐसा यमदेव तब करते हैं जब किसी व्यक्ति का पाप का घड़ा भर जाता है।

    अर्थात जब कोई व्यक्ति ज्यादा अधर्म करने लगता है तब अगर यमराज क्रोधित हो गए तो वह किसी भी व्यक्ति को अकाल मृत्यु दे सकते हैं। अकाल मृत्यु का मतलब होता है किसी दुर्घटना में आपकी मृत्यु हो जाना। और वह दुर्घटना जानबूझकर यमराज द्वारा बनाया गया एक मायाजाल होता है। यह तो 100% सत्य है कि इस पृथ्वी लोक में इस धरती में इस मृत्युलोक में जिस किसी का भी जन्म हुआ है उसकी मृत्यु होना निश्चित है लेकिन आयु पूर्ण होने से पूर्व अकाल मृत्यु हो जाना यह कहीं से भी सही नहीं है लेकिन न्याय के देवता यम देव यानी यमराज व्यक्ति के कर्म अनुसार उनके प्राण समय से पहले हर सकते हैं।

    संकट मोचन महाबली हनुमान के पिता श्री केसरी के प्राण भी समय से पहले हर लिए गए थे। यमदेव ने ऐसा मायाजाल रचा था कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई दुर्घटना हुई हो और केसरी किसी बड़े पर्वत से नीचे गिर कर अपने प्राण छोड़ दिए थे। लेकिन ऐसा नहीं था। यमराज स्वंय आए थे और उन्होंने यह सारा मायाजाल रचा था और केसरी के प्राण हर कर यम लोग चले गए थे लेकिन जब हनुमान को यह पता चला कि उनके पिता श्री की आयु अभी पूरी नहीं हुई है उनकी अकाल मृत्यु हुई है तब हनुमान ने यमलोक जाकर अपने पिता के प्राण वापस लेकर आए थे। तो ऐसी बहुत सारी कथाएं हैं जिनमें यमदेव कभी-कभी अच्छे लोगों के प्राण भी अकाल मृत्यु में ले लेते हैं अपनी क्रोध को शांत करने के लिए। तो चलिए अब जानते हैं सपने में किस प्रकार से आप यमराज को देखते हैं तो क्या फल आपको मिलता है।

सपने में यमराज देखना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यमराज देखना अच्छे लोगों के लिए शुभ संकेत है। अच्छे लोगों का मतलब है जो लोग पाप कर्म में लिप्त नहीं रहते हैं जो लोग भले मार्ग पर चलते हैं फिर भी उनके जीवन में अनेक कठिनाइयां घेरे हुए रहती है उस स्थिति में अगर कोई व्यक्ति यमराज के दर्शन कर लेते हैं तो उनको बहुत ही शुभ फल प्राप्त होता है यमराज को न्याय का देवता माना गया है इसलिए अगर आप अच्छे कर्म करते हैं और आप सपने में यमराज को देख लेते हैं तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि अब आपका न्याय होने वाला है आपको आपके कष्टों से मुक्ति मिलने वाला है।

    वहीं दूसरी और अगर कोई पापी व्यक्ति जो अधर्मी हो जो अधर्म मार्ग पर चलता हो जो बुरे कार्य करता हो वह अगर सपने में यमराज के दर्शन कर लेता है तो उनको समझ लेना चाहिए कि उनका समय निकट आ गया है उसे जल्दी ही इस पृथ्वी लोग को छोड़ कर जाना होगा उनके पाप के घड़े जल्द ही भरने वाले हैं और यमराज स्वंय आकर उनके प्राण हरने वाले हैं। मृत्यु से पूर्व यमराज एक बार उन्हें सपने में आकर सचेत कर देते हैं कि आपका पाप का घड़ा भरने वाला है अभी भी समय है आप सही मार्ग पर चलें। पुण्य कार्य करें इससे आपकी जान बच सकती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति सपने में यमराज देखने के बाद भी पाप कर्म करते रहता है तो उसकी शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है।

सपने में यम पाश (यमराज का पाश) देखना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यम पाश (यमराज का पाश) देखना बहुत ही अशुभ संकेत माना गया है। अगर आप सपने में देखते हैं कि आप सोए हुए हैं और आपके ऊपर यमराज का पाश आपके प्राण हरने के लिए आ रहे हैं। या सपने में आप देखते हैं कि आपके सामने यमराज खड़े हैं और वह आपके प्राण हरने की बात कर रहे हैं और आप के ऊपर अपना यम पाश फेंक देते हैं। और आप के प्राण निकल जाते हैं तो इस प्रकार के सपने देखना बहुत ही अशुभ संकेत देता है। 

इस प्रकार के सपने देखना आपके लिए संकेत है कि अभी भी समय है आप अच्छे कार्य करें। लोगों की मदद करें। पुण्य कार्य करें। सपने में यम पाश देखना मृत्यु का संकेत देते हैं। यम पाश एक रस्सी जैसी होती है जिसकी मदद से यमदेव या यमराज जी किसी व्यक्ति के आत्मा को बांधकर अपने साथ ले जाते हैं। 

सपने में यमराज का आवाज सुनाई देना


अगर आप रात में सोते हैं और सपने में यमराज की आवाज आपको सुनाई देती है यमराज जी आपसे बोलते हैं कि चलो उठो अब तुम्हारा समय हो गया है तुम्हें मेरे साथ जाना होगा। इस प्रकार के सपने अगर आप सपने में देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि अगर आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। आपके अंदर कोई बड़ी बीमारी है तो वह बीमारी शीघ्र ही ठीक होने वाली है। शीघ्र ही आपको उस बीमारी से मुक्ति मिलने वाली है इस प्रकार के सपने देखने पर व्यक्ति को जरा सा भी डरना नहीं चाहिए क्योंकि इस प्रकार के सपने व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ दिलाते हैं। 

अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति है जैसे दादा दादी मम्मी पापा जो बुजुर्ग हो चुके हैं या नाना-नानी तो कभी ना कभी उन्हें इस प्रकार के सपने जरूर आए होंगे लेकिन उसकी मृत्यु नहीं हुई होगी क्योंकि सपने में यमराज के द्वारा पुकारना व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ दिलाता है उसे बीमारियों से ठीक करता है इसलिए समय से पूर्व उनकी मृत्यु नहीं हो सकती।

सपने में यमराज को हंसते हुए देखना


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यमराज को हंसते हुए देखना अशुभ माना गया है। अगर आप सपने में यमदेव को जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसते हुए देखते हैं तो इस प्रकार के सपने देखने पर आपको समझ लेना चाहिए कि आपके ऊपर कोई संकट आने वाला है। यमदेव या यमराज तभी जोर-जोर से हंसते हैं जब उसका कोई षड्यंत्र पूरा होने वाला होता है। या जब कभी यमदेव कोई मायाजाल बनाते हैं और उसका पूरा होने का समय आ जाता है तभी वह जोर-जोर से ठहाके मार कर हंसते हैं। इस समय आपको दुर्घटना से बचकर रहना चाहिए। 

सपने में यमराज को वापस लौटते देखना


अगर आप सपने में देखते हैं कि आपके पास यमराज यानी यमदेव आते हैं और बिना आपके प्राण हरे  वापस वह यमलोक लौट जाते हैं तो इस प्रकार के सपने देखना आपके आयु में वृद्धि होने का संकेत देती है। सपने में यमराज आकर बिना प्राण हरे खाली हाथ वापस लौट जाना आपके लिए शुभ संकेत है कि आपकी अकाल मृत्यु टल गई है यमदेव आपके प्राण हरने तो आए लेकिन आपके कर्म फल को देखकर वह वापस लौट गए अर्थात आपने कोई पुण्य कार्य किया है जिस कारण से आपकी मृत्यु नहीं हुई या आप की मृत्यु टल गई इसलिए इस प्रकार के सपने देखने पर व्यक्ति को खुश होना चाहिए और जीवन का आनंद लेना चाहिए।

सपने में यमराज को क्रोधित देखना

 
सपने में यमराज को क्रोधित देखना बहुत ही अशुभ संकेत है। अगर आपने सपने में यमराज को देखा है और वह बहुत ज्यादा क्रोधित दिख रहे थे तो इस प्रकार के सपने देखना व्यक्ति को अकाल मृत्यु का संकेत देता है। अर्थात यमदेव आपके कर्मों से बहुत नाराज हैं और वह शीघ्र ही आपका प्राण लेना चाहते हैं लेकिन हो सकता है आपने कोई अच्छा कर्म किया होगा जिस कारण से वह आपके प्राण नहीं ले पा रहे हैं और सिर्फ आप पर क्रोधित हैं।

अगर आप इस प्रकार के सपने देखते हैं तो आपको शीघ्र ही पुण्य कार्य करने प्रारंभ कर देनी चाहिए। जिससे यमराज आपके प्राण ना हर पाएं नहीं तो जैसे ही आपके पुण्य का प्रभाव समाप्त होगा यमदेव स्वयं आकर आपके प्राण हर लेंगे। वह आप पर पहले से क्रोधित हैं। लेकिन उसके क्रोध को आप अच्छे काम कर के। पुण्य कार्य कर के शांत कर सकते हैं।

Previous Post
Next Post
Related Posts