सपने में मुर्गा (cock) या मुर्गी (hen) देखना - sapne main murga ya murgi dekhna

सपने में मुर्गा (cock) या मुर्गी (hen) देखना - sapne main murga ya murgi dekhna

सपने में मुर्गा (cock) या मुर्गी (hen)  देखना - sapne main murga ya murgi dekhna
sapne main murga ya murgi dekhna


आज के इस पोस्ट में आप जानेंगे सपने में मुर्गा या मुर्गी देखना क्या फल देता है। हर एक सपने का कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है लेकिन जरूरत है उसका सही और सटीक जानकारी होने का। तो चलिए शुरू करते हैं सपने में मुर्गा या मुर्गी देखना क्या फल आपको देता है आप किस अवस्था में मुर्गा या मुर्गी को देखते हैं तो आपको क्या फल देता है सारा जानकारी आप डिटेल्स में जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं।

सपने में हष्ट पुष्ट तंदुरुस्त मुर्गा देखना


अगर आप सपने में हष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त मुर्गा या मुर्गी देखते हैं तो यह सपना बहुत ही शुभ माना गया है यह आपके सौभाग्य में वृद्धि करता है। अगर आप सपने में देखते हैं कि कोई मुर्गा बहुत ही तंदुरुस्त और सुंदर है तो इस प्रकार के सपने आपको आपके कार्यक्षेत्र में प्रशंसा दिलाता है। लोग आपके कार्य को देखकर आप पर आकर्षित होते हैं। और आपके फैन होने लगते हैं। इसलिए सपने में हष्ट पुष्ट तंदुरुस्त मुर्गा देखना बहुत ही शुभ माना गया है।

सपने में कमजोर मुर्गा देखना


अगर आप सपने में कमजोर मुर्गा या मुर्गी देखते हैं जो आपको बहुत ही दुबला पतला या मरियल जैसा दिखाई देता है। तो इस प्रकार के सपने आपको निकट भविष्य में आपके काम के लिए आप को लज्जित कर सकता है कोई ऐसा काम आपसे हो जाएगा जिसके कारण आपको समाज में लज्जित होना पड़ेगा 

अपने कार्य क्षेत्र में भी लज्जित होना पड़ सकता है। और आप बड़े मुश्किल में फंस सकते हैं जिस से निकल पाना बहुत ही मुश्किल होगा। इसलिए अगर सपने में कमजोर मुर्गा या मुर्गी दिखे तो आपको अपने काम पर इमानदारी दिखाना चाहिए। और कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे कि आपको लज्जित होना पड़े।

सपने में मुर्गी का अंडा देखना


सपने में मुर्गी का अंडा देखना जीवन में शुभ समाचार लेकर आता है।अगर आप सपने में मुर्गी का अंडा देखते हैं तो आप समझ लीजिए कि आपके जीवन में कुछ नई शुरुआत होने वाली है नवजीवन, ज्ञान या सौभाग्य की नई शुरुआत हो सकती है। इस सपने का फल हर व्यक्ति को अलग-अलग तरह से मिल सकता है

 अगर कोई विवाह के इच्छुक हैं तो उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। कुल मिलाकर सपने में मुर्गी का अंडा देखना एक नई शुरुआत एक नया जीवन एक नया आरंभ लेकर आता है।

सपने में मुर्गा या मुर्गी के साथ उनके बच्चे (चूज़ो) को देखना


अगर आप सपने में मुर्गा या मुर्गी के साथ उनके बच्चे को देखते हैं तो यह सपना बहुत ही शुभ फल देता है। सपने में मुर्गी के बच्चे को देखना घर में खुशियां लाता है घर परिवार में सुख शांति बना हुआ रहता है और घर में एकता बनी रहती है। अगर कोई पुत्र प्राप्त करना चाहे तो यह समय उनके लिए बहुत ही शुभ होगा। 

सपने में मुर्गा या मुर्गी के बच्चे को देखना अगर वह स्वस्थ है। तो बहुत ही शुभ फल देता है। अगर बच्चा अस्वस्थ है तो ठीक इसका उल्टा प्रभाव देता है।

सपने में मरा हुआ मुर्गा या मुर्गी देखना


सपने में मरा हुआ मुर्गा या मुर्गी देखना अच्छा नहीं माना गया है। अगर आप सपने में मरा हुआ मुर्गा देखते हैं तो आपको थोड़ा सचेत रहना होगा हो सकता है आपके ऊपर आपका कोई अपना आत्मघाती हमला करने का कोशिश करेगा या आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। इसलिए अगर सपने में मरा हुआ मुर्गा या मुर्गी देखते हैं तो आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा।

सपने में मुर्गा या मुर्गी काटना या मारना


अगर आप सपने में देखते हैं कि आप कोई मुर्गा या मुर्गी को काट रहे हैं या उसे मार रहे हैं या उनकी हत्या कर रहे हैं या उनकी बलि दे रहे हैं। किसी भी अवस्था में आप मुर्गा या मुर्गी को देखते हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत लेकर आता है 

सपने में मुर्गे की बलि देना या मुर्गा मुर्गी को मारना आपके जीवन में खुद पर नियंत्रण और हर काम बहुत अच्छे तरीके से करने की शक्ति देता है। सपने में मुर्गा या मुर्गी काटना या मारना स्वप्न शास्त्र के अनुसार अच्छा माना गया है इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं।

सपने में मुर्गा या मुर्गी पकड़ना


अगर आप सपने में मुर्गा या मुर्गी पकड़ते हुए खुद को देखते हैं। तो यह सपना आपको मिश्रित फल देता है। अगर आप सपने में देखते हैं कि आप किसी मुर्गा को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ लगा रहे हैं मुर्गा आपके आगे आगे भाग रहा है आप उनके पीछे पीछे भाग रहे हो आप मुर्गा मुर्गी को पकड़ने का भरपूर प्रयास करते हो लेकिन अगर आप पकड़ नहीं पाते हो तो यह सपना आपको संकेत देता है की आप कितना भी मेहनत कर लें आपको निराशा ही हाथ लगेगी। 

मतलब आप अपने लाइफ में अगर ज्यादा मेहनत भी कर लोगे तो आपको उसके अनुसार फल नहीं मिलेगा। वहीं अगर आप सपने में मुर्गे को दौड़ा दौड़ा कर पकड़ लेते हो तो आपको यह सपना बहुत ही शुभ फल देता है।यह सपना आपको अपने लाइफ में मेहनत तो कराएगा लेकिन आपको सफलता जरूर दिलाएगा। इसलिए अगर आप सपने में मुर्गे को दौड़ा कर पकड़ लेते हो तो यह सपना आपको बहुत अच्छा फल देता है। आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है।


सपने में चिकन बनाते हुए देखना


अगर आप सपने में चिकन बनाते हुए देखते हैं चाहे आप खुद बना रहे हों या किसी और को बनाते हुए देखते हों सपने में चिकन बनाते हुए देखना व्यक्ति को राजकीय पद दिलाता है। अर्थात अगर आप राजनीतिक में आना चाहते हैं तो यह सपना आपको राजनीतिक में सफलता दिला सकता है अगर आप विद्यार्थी है और जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो यह सपना आपको आपका जॉब कंफर्म करा सकता है।

 अक्सर लोग चिकन या मटन तब बनाते हैं जब उन्हें पार्टी करना होता है या जब उनके सामने बहुत सारी खुशियां आती है। इसलिए सपने में चिकन बनाते हुए देखना व्यक्ति को राजकीय पद दिलाता है और ढेर सारी खुशियां दिलाता है।


सपने में मुर्गा का मीट (चिकन) खाना


सपने में मुर्गा का मीट या चिकन खाना व्यक्ति के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। व्यक्ति को उसके कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाता है। व्यक्ति रोग मुक्त होता है। सपने में मुर्गा या मुर्गी का मीट या चिकन खाते हुए देखना जीवन में हर्षोल्लास  लाता है और आय के अनेक स्रोत खोल देता है। व्यक्ति को पैसे कमाने के ढेर सारे रास्ते खोल देता है। निर्भर उस व्यक्ति पर करता है कि वह इसका सही उपयोग कर पाता है कि नहीं। 

इसलिए अगर आप सपने में मुर्गा या मुर्गी का मीट या चिकन खाते हुए खुद को देखते हैं और आपको कोई नया कार्य करने का ऑफर मिले तो आपको उसे छोड़ना बिल्कुल भी नहीं चाहिए। हो सकता है यही काम आपको सफलता के शिखर तक लेकर जाए। तो अगर आप सपने में मुर्गे या मुर्गी का मीट खाते हुए देखते हैं और आपको कोई ऑफर मिलता है तो आपको उससे स्वीकार कर लेना चाहिए। 

अगर सपने में दिख जाए सारस पक्षी या क्रौंच तो...
Previous Post
Next Post
Related Posts