सपने में सारस पक्षी (Crane Bird) देखना - sapne main saras pakchi (crane bird) dekhna

सपने में सारस पक्षी (Crane Bird) देखना - sapne main saras pakchi (crane bird) dekhna

सपने में सारस पक्षी (Crane Bird) देखना - sapne main saras pakchi (crane bird) dekhna
sapne main saras pakchi (crane bird) dekhna


आज के इस पोस्ट में सपने में सारस देखने से क्या फल प्राप्त होता है इसके बारे में विस्तार से जानेंगे लेकिन उससे पहले सारस पक्षी के बारे में थोड़ा सा संक्षिप्त में जान लेते हैं। 

सारस को विश्व का सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। सारस पक्षी कई अलग-अलग रंगों में देखे जा सकते हैं कुछ के सर पर मुकुट तो कुछ के दाढ़ी निकले तो कुछ के पंख रंगीले तो कुछ दूध जैसे सफेद हर देश में सारस पक्षी अलग-अलग रंग के दिखाई दे जाते हैं। रामायण युग में सारस को क्रौंच के नाम से जाना जाता था। एक बार वाल्मीकि विश्वामित्र सरोवर के किनारे विचलन कर रहे थे तभी वहां पर दो क्रौंच काम से मोहित हो रहा था और अचानक किसी निषाद ने एक क्रौंच की बाणों से हत्या कर दी। तभी बाल्मीकि विश्वामित्र ने उन्हें श्राप दे दिया था। तो सारस को रामायण के प्रथम चरण में ही स्थान मिल गया था।

 सारस पक्षी को उत्तर प्रदेश में राजकीय पक्षी घोषित किया गया है यह मुख्यत: गंगा नदी के किनारे मैदानी भागों में देखा जाता है। 

तो चलिए अब जानते हैं कि अगर आप सारस पक्षी यानी क्रौंच को सपने में देख लेते हैं तो आपको इसका क्या फल प्राप्त होता है।

सपने में सारस पक्षी (Crane Bird) देखना


अगर आप सपने में सारस पक्षी को देख लेते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि अचानक आपको आकस्मिक धन लाभ होने वाला है आप के धन में वृद्धि होने वाला है। आप जो भी कार्य करते हैं उस कार्य में आपको प्रमोशन मिल सकता है।  कुल मिलाकर सपने में सारस देखना घर में सुख शांति लाता है और धन में वृद्धि करता है। जो भी व्यक्ति सारस पक्षी को देख लेता है उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसनी शुरू हो जाती है।


सपने में कई सारे सारस देखना


अगर आप सपने में कई सारे सारस को एक साथ देख लेते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपको एक साथ अनेक माध्यमों से ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है। सारस पक्षी धन में वृद्धि तो कराता ही है साथ ही अनेक बिगड़े काम भी बना जाता है। अगर कोई आपका पुराना काम फंसा हुआ है और आप सपने में सारस पक्षी को देख लेते हैं तो आपका वह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। 

सारस पक्षी को सपने में देखने से कार्य सिद्धि भी होता है। और अगर कई सारे सारस पक्षी को एक साथ देख लेते हैं तो आपका काम बहुत शीघ्र पूरा हो जाएगा जो भी आपका कार्य लटका हुआ है वह शीघ्र ही पूरा होगा।

सारस पक्षी को मछली खाते देखना


अगर आप सपने में सारस पक्षी को मछली खाते हुए देख लेते हैं तो यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ फलदाई होने वाला है। सारस पक्षी मछली को सीधे निकल जाती है। क्योंकि सारस पक्षी का आकार बहुत बड़ा होता है इसलिए इसे विश्व का सबसे बड़ा पक्षी घोषित किया गया है। और अगर आप सारस पक्षी को मछली खाते हुए देख लेते हैं। तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपका कोई बड़ा हाथ लगने वाला है। 

अर्थात आपके हाथ कोई बड़ा धन लगने वाला है। अगर आप शेयर मार्केट में पैसा इनवेस्ट करते हैं तो आपको उसमें मुनाफा हो सकता है। और यदि आप लॉटरी टिकट खेलते हैं इसमें भी आपको बड़ा हाथ लगने का संयोग बनता है। अगर आप लॉटरी या शेयर मार्केट में पैसा निवेश नहीं करते हैं तो फिर भी जो भी कार्य आप करते हैं उस कार्य क्षेत्र में आपको बड़ा हाथ लग सकता है या अचानक से आपको ढेर सारा धन प्राप्त हो सकता है। इसलिए सारस पक्षी को मछली खाते हुए देखना बहुत ही शुभ बताया गया है।

सपने में सारस पक्षी को उड़ते हुए देखना


अगर आप सपने में सारस पक्षी को उड़ते हुए देखते हैं। आप देखते हैं कि आपके ऊपर आसमान में ढेर सारे सारस पक्षी उड़ रहे हैं और एक अजीब प्रकार की आवाज निकाल रहे हैं। तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके आसपास कोई अज्ञात धन आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। वह धन आप के आस पास ही है लेकिन वह आपके हाथ नहीं आ रहा है।

 हो सकता है आपके घर में आपके पूर्वजों द्वारा कोई धन छुपा कर रखा हो। या आपके ही किसी परिवार के सदस्य ने कोई धन छुपा कर रखा हो। या हो सकता है आपका कोई धन आपसे खो गया हो आपने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन आपको नहीं मिला हो। तो अब अगर एक बार फिर से आप प्रयास करेंगे तो हो सकता है आपको वह धन मिल जाए। सपने में सारस पक्षी को उड़ते हुए देखना गड़े धन को निकालता है।

एक साथ दो सारस पक्षी जोड़ी में देखना


अगर आप सपने में एक साथ दो सारस पक्षी एक महिला और एक पुरुष को जोड़े में देखते हैं यह सपना प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही शुभ फलदाई है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और उसे पाने की इच्छा रखते हैं और सपने में आपको एक साथ दो सारस पक्षी जोड़े में दिख जाता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि आप जिसे पाने की इच्छा रखते हैं वह आपको शीघ्र ही मिल जाएगा। 

वहीं दूसरी और अगर कोई शादीशुदा व्यक्ति सपने में सारस पक्षी को जोड़े में देख लेता है तो उसके पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ जाता है और पति पत्नी के बीच किसी भी प्रकार के विवाद चुटकियों में सुलझ जाते हैं और फिर से एक बार दोनों में प्रेम हो जाता है।

सपने में मरा हुआ सारस पक्षी देखना


अगर आप सपने में सारस पक्षी को मरा हुआ देख लेते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अशुभ फल देता है।‌ अगर आप सपने में देखते हैं कि दो सारस पक्षी नदी किनारे या सागर किनारे मछलियों के आस में नजर गड़ाए बैठे हुए हैं। या फिर दो सारस पक्षी एक दूसरे के प्रेम में काम से मोहित हो रहा है तभी अचानक कोई निषाद या शिकारी दोनों में से किसी एक की गोलि या बानों से हत्या कर देता है। और उनमें से एक सारस मर जाता है तो यह सपना आपके लिए बहुत ही अशुभ फल देता है।

अगर कोई शादीशुदा व्यक्ति इस तरह के सपने देखता है तो उसके पारिवारिक जीवन में क्लेश बढ़ जाता है पति पत्नी के रिश्ते बिखरने लगते हैं। वहीं दूसरी और अगर कोई प्रेमी जोड़ा इस तरह के सपने देखते हैं तो उसके प्रेम में खटास बढ़ने लगती है और एक दूसरे के बीच दूरियां बढ़ने लगती है। इसलिए अगर आप सपने में किसी भी कारण से सारस पक्षी को मरा हुआ देख लेते हैं तो यह सपना आपके लिए अशुभ फल देता है।


Previous Post
Next Post
Related Posts